×

पाक़ साफ़ नहीं हैं कंगना रनौत, इन बातों को पढ़कर हो जाएंगे सोचने पर मज़बूर!

मुंबई में जबसे अभिनेत्री कंगना रनौत का दफ़्तर मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी ने गिराया है, तभी से देश की राजनीति में सियासत का रंग नये तरीके व सलीके से घोला जा रहा है।

Newstrack
Published on: 11 Sep 2020 9:51 AM GMT
पाक़ साफ़ नहीं हैं कंगना रनौत, इन बातों को पढ़कर हो जाएंगे सोचने पर मज़बूर!
X
पाक़ साफ़ नहीं हैं कंगना रनौत, इन बातों को पढ़कर हो जाएंगे सोचने पर मज़बूर! (social media)

शाश्वत मिश्रा

मुंबई: मुंबई में जबसे अभिनेत्री कंगना रनौत का दफ़्तर मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी ने गिराया है, तभी से देश की राजनीति में सियासत का रंग नये तरीके व सलीके से घोला जा रहा है। बेशक़! एक्ट्रेस के साथ बीएमसी ने दुर्व्यवहार किया है। यक़ीनन! ये बदले की भावना से लिया गया फैसला है। इसमें कोई दोराय या दो मत नहीं है, कि संजय राउत ने अपने निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए सत्ता का सहारा लिया है। लेकिन, ये बातें तो पूरे देश के सामने हैं। इस वाकये से तो हर कोई वाकिफ़ है। मगर, यदि हम एक पक्ष को गलत कह रहे हैं तो हमें दूसरे पक्ष का सच या उसके बारे में टटोलना ज़रूर आना चाहिए।

ये भी पढ़ें:कंगना होंगी ताकतवर: सब देखते रहे जाएंगे हिम्मत, अभिनेत्री के पंडित ने कही ये बात

कंगना रनौत के बारे में अगर बात करें तो आज के समय में उन्होंने पूरी इंडस्ट्री से बैर ले रखा है

कंगना रनौत के बारे में अगर बात करें तो आज के समय में उन्होंने पूरी इंडस्ट्री से बैर ले रखा है। नेपोटिज़्म और मूवी माफ़ियाओं के मुद्दे को हमेशा गर्मजोशी से सबके सामने रखा है। देश में चल रहे सारे मुद्दों पर बड़ी बेबाक़ी से वो अपना पक्ष भी रखती हैं। लेकिन, अगर हम कंगना की निजी ज़िन्दगी की तरफ रुख करें तो उन्होंने हर उस इंसान को गलत ठहराया है, जिन्होंने कभी न कभी उनका साथ दिया था या उनके बुरे दिनों में उनके साथ खड़ा था।

अनुराग बासु

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग बासु ने कंगना को फर्स्ट ब्रेक दिया। 2006 में उन्होंने अपनी फ़िल्म 'गैंगस्टर' से कंगना को बड़े पर्दे पर लांच किया। इसके बाद उन्होंने फ़िल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' में भी कंगना को जगह दी। लेकिन, इसके बाद जब अनुराग ने कंगना को साल 2010 में आई फ़िल्म 'काइट्स' में बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म में जगह दी, तब कंगना ने अनुराग पर आरोप लगाए थे। कंगना ने उस वक़्त अनुराग पर आरोप लगाया था, कि ''काइट्स में जितना बड़ा रोल बताया गया था उतना बड़ा रोल नहीं था।'' जिसके बाद अनुराग ने कभी कंगना के साथ काम न करने का फैसला किया।

आनंद एल राय

कंगना रनौत को जिस फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था, उस फ़िल्म के डायरेक्टर थे आनंद एल राय। और वो फिल्म थी 2011 में आई रोमांटिक कॉमेडी 'तनु वेड्स मनु।' इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस और इंडस्ट्री में कंगना के लिए एक नयी इबारत लिखने का काम किया था। और तो और इस फ़िल्म के सीक्वल को भी बड़ी कामयाबी मिली। इन दोनों फ़िल्मों को क्रिटिक्स ने भी ख़ूब सराहा था। इस फ़िल्म में कंगना के साथ आर माधवन लीड रोल में थे। कंगना की आनंद एल राय से भी अनबन हो गयी, जिसके बाद मीडिया में लगातार ये खबरें आईं कि अब आनंद कभी कंगना के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि, इन दोनों की लड़ाई की वजह नहीं सामने आई थी लेकिन, 2015 के बाद दोनों कभी साथ नज़र नहीं आए।

kangna-ranaut kangna-ranaut (social media)

विकास बहल

कंगना रनौत कभी साल 2014 को नहीं भुला सकती। यही वो साल था जब कंगना को 'क्वीन' का तमगा हासिल हुआ। साल 2014 में आई 'क्वीन' फ़िल्म ने कंगना को बॉक्स ऑफिस का क्वीन बना दिया। इस फ़िल्म के लिए भी कंगना को राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। इस फ़िल्म को विकास बहल ने निर्देशित किया था। विकास बहाल वही शख़्स हैं जिनके ऊपर 2018 में मी टू मूवमेंट के तहत कंगना ने निशाना साधा था। कंगना ने विकास पर आरोप लगाते हुए कहा था कि "विकास अजीब तरह से हमसे गले मिलते थे और कहते थे कि तुम्हारे बालों से बड़ी अच्छी खुशबू आती है।"

ये भी पढ़ें:आया सुशांत का वीडियो: हर किसी के आँखों में आए आँसू, कही ये दिल छू लेने वाली बात

महेश भट्ट और करण जौहर

कंगना रनौत के मौजूदा समय में दो सबसे बड़े दुश्मन हैं; महेश भट्ट और करण जौहर। इन दोनों के खिलाफ एक तरह से कंगना ने मोर्चा ही खोल दिया है। लेकिन, हैरानी की बात तो यह है कि कंगना के करियर में महेश भट्ट का अहम किरदार है। महेश भट्ट ने कंगना को लेकर गैंगस्टर, वो लम्हे और राज-3 जैसी फ़िल्में बनाई। इन्हीं फ़िल्मों की वजह से कंगना ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना पाई। तो कंगना ने करण जौहर की फ़िल्म 'उंगली' में भी काम किया था। हालांकि, यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गयी थी। लेकिन, मौजूदा समय में कंगना और इन दोनों के रिश्ते काफ़ी तल्ख़ हैं।

इन सबसे इतर, फ़िल्म 'मनिकर्णिका' की शूटिंग के दौरान इतना कुछ हो गया कि फ़िल्म में एक अहम भूमिका निभाने वाले सोनू सूद ने फ़िल्म छोड़ दी। तो फ़िल्म के निर्देशक कृष को भी बीच मे ही फ़िल्म छोड़नी पड़ी। बाद में इस फ़िल्म का निर्देशन खुद कंगना ने किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story