×

ये खूबसूरत मोहतरमा! जिसके सामने 120 देश की खूबसूरत लड़कियां कुछ नहीं

मिस वर्ल्ड 2019 का ऐलान हो चुका है। जमैका की टोनी एन सिंह ने दुनियाभर के सुंदरियों को पीछे छोड़कर 'मिस वर्ल्ड 2019' का खिताब अपने नाम किया।

Roshni Khan
Published on: 15 Dec 2019 6:11 AM GMT
ये खूबसूरत मोहतरमा! जिसके सामने 120 देश की खूबसूरत लड़कियां कुछ नहीं
X

मुंबई: मिस वर्ल्ड 2019 का ऐलान हो चुका है। जमैका की टोनी एन सिंह ने दुनियाभर के सुंदरियों को पीछे छोड़कर 'मिस वर्ल्ड 2019' का खिताब अपने नाम किया। इस कम्पटीशन में भारत की तरफ से राजस्थान की सुमन रतन राव ने भाग लिया। वह भले ही ये टाइटल ना जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने 117 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ तीसरा स्थान हासिल किया है। तो आइए हम जानते हैं उनके बारे में...

ये भी देखें:सामूहिक दुष्कर्म का मामला: आरोपियों को मिली क्लीनचिट, पीड़िता की मां को जेल

राजस्थान से है रिश्ता

सुमन राव का रिश्ता राजस्थान से जुड़ा है। इस साल मिस इंडिया का खिताब जितने वाली सुमन के दादा घर राजस्थान के उदयपुर के नजदीक आईडाणा गांव में है। इनके पिता का नाम रतन सिंह राव है। उनकी माता का नाम सुशीला कुंवर है। इनके दो भाई हैं, जितेंद्र राव और चिराग सिंह राव। उनके नाना-नानी अब भी राजस्थान में ही रहते हैं। खास बात है कि सुमन ने मिस इंडिया के लिए अपना ऑडिशन उदयपुर से दिया था। इसके बाद वो मिस इंडिया बनीं और मिस वर्ल्ड में भाग ले सकीं।

सुमन का मुंबई कनेक्शन

इनका परिवार फिलहाल मुंबई में रहता है। वे अब मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। सुमन के पिता 29 साल पहले अकेले मुंबई गए थे। उन्होंने वहां करोबार शुरू किया। साल 1999 में जब सुमन 13 महीने की थीं, तभी उनके पिता पूरे परिवार को अपने साथ ले गए। सुमन की पढ़ाई मुंबई से हुई है। वैसे तो वह मुंबई से ही CA की पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि, वह कभी-कभी अपने गांव जाया करती हैं। एक और बात है कि सुमन 'मिस नवीं मुंबई' बनने से चूक गई थीं।

ये भी देखें:क्रिकेटर्स की लगी लॉटरी! इन 3 पर ‘पैसों की बरसात’, मुंबई इंडियंस की है नजर

कथक की चल रही तैयारी

सुमन ना सिर्फ प्रतियोगिता में आगे हैं, बल्कि वह कई और मामले में रूचि रखती हैं। बता दें, सुमन फिलहाल कथक डांस भी सीख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि है। वह बॉस्केट बॉल खेले में काफी अच्छी खिलाड़ी हैं। Femina Miss India 2019 उन्होंने कई बास्केट बॉल के मैच खेले थे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story