×

कौन था वो शख्स जिसने रेखा को किया था 5 मिनट तक किस

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का आज 65वां हैं। उन्हें आज जो भी कामयाबी मिली है उसके पीछे उनकी काफी मेहनत छिपी हैं।

Roshni Khan
Published on: 28 July 2023 4:02 AM GMT
कौन था वो शख्स जिसने रेखा को किया था 5 मिनट तक किस
X

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का आज 65वां हैं। उन्हें आज जो भी कामयाबी मिली है उसके पीछे उनकी काफी मेहनत छिपी हैं। लेकिन उनकी लाइफ में कुछ ऐसे पल भी बीतें हैं जो काफी बुरे बीते थे। हम आपको ऐसा ही एक हादसा बतातें हैं जो रेखा के लिए काफी दर्द भरा किस्सा है, उन्होंने एक किसिंग सीन का, जिसे अमेरिका की लाइफ मैग्जीन ने 'द किसिंग क्राइसिस ऑफ इंडिया' कहा था।

ये भी देखें:तस्वीरें रूला देंगी: RSS कार्यकर्ता, गर्भवती पत्नी समेत बच्चे की निर्मम हत्या

किस का पूरा किस्सा

अपनी बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी रेखा ने में पूरा हादसा बताया है। रेखा के अनुसार वह सिर्फ 15 साल की थीं। अनजाना सफर की शूटिंग चल रही थी और इस फिल्म में उनके कोस्टार विश्वजीत चटर्जी थे। रेखा उस दिन फिल्म के एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए पहुंची थीं। पर जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला, विश्वजीत ने रेखा को जबरन किस करना शुरू कर दिया। रेखा ने उन्हें हटाने की कोशिश भी की, पर उन्होंने उन्हें किस करना नहीं छोड़ा। यह किस कैमरे के सामने पांच मिनट तक चलता रहा। यूनिट के सदस्य भी विश्वजीत की इस हरकत पर सीटियां मार रहे थे।

ये भी देखें:पत्रकार की ​हत्या से मचा हड़कंप, नहीं थम रहा हत्याओं का दौर

विश्वजीत ने कहा मैंने निर्देशक के कहने पर ऐसा किया था

विश्वजीत ने एक इंटरव्यू में बताया, हां, यह सच है कि रेखा को किसिंग सीन की जानकारी नहीं थी। पर मैंने निर्देशक के कहने पर ऐसा किया था। विश्वजीत कहते हैं कि मीडिया में यह जो बात लिखी गयी है कि सीन के बाद रेखा खूब रोने लगी थीं और उन्होंने विश्वजीत के साथ फिर काम करने से इनकार कर दिया था। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। सच यह है कि हम दोनों जानते थे कि वह सिर्फ फिल्म के लिए था। हकीकत में मैं कैसा आदमी हूं रेखा को पता है। इसके बाद भी हमने लगातार कई फिल्मों में काम किया।

विश्वजीत ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपनी एक फिल्म प्रोडयूसर के रूप में बनाई तब भी रेखा ने फिल्म में काम किया था। रेखा से उनके रिश्ते आज भी खास हैं। रेखा उन्हें प्यार से बिशु बाबा ही कह कर बुलाती थीं और उनकी ड्रेसिंग सेन्स को लेकर वह बहुत प्रभावित रहती थीं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story