×

जानिए अमीषा पटेल को क्यों मारा उनकी माँ ने चप्पल से ?

बॉलीवुड में अमीषा पटेल को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। वार्ता के मुताबिक मुंबई में 9 जून 1976 को जन्मी अमीषा पटेल ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 2000 में राकेश रोशन निर्देशित ब्लॉक बस्टर फिल्म ''कहो ना प्यार है'' से की थी।

Roshni Khan
Published on: 9 Jun 2019 7:55 AM GMT
जानिए अमीषा पटेल को क्यों मारा उनकी माँ ने चप्पल से ?
X

मुंबई: बॉलीवुड में अमीषा पटेल को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। वार्ता के मुताबिक मुंबई में 9 जून 1976 को जन्मी अमीषा पटेल ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 2000 में राकेश रोशन निर्देशित ब्लॉक बस्टर फिल्म ''कहो ना प्यार है'' से की थी। यह ऋतिक रोशन की भी पहली फिल्म थी।

अमीषा पटेल 43 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। हालांकि, अमीषा पटेल प्रीति जिंटा के एक्स बॉयफ्रेंड नेस वाडिया को डेट कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेस और अमीषा की मुलाकात जिम में हुई थी।

ये भी देखें:दो दिन बाद मौसम होगा सुहाना, गर्मी से मिलेगी राहत

नेस वाडिया के अलावा अमीषा का विक्रम भट्ट से साथ जुड़ चुका है। दोनों का अफेयर पांच साल तक चला था।विक्रम भट्ट हालांकि, पहले से ही शादी-शुदा है।विक्रम के बाद अमीषा पटेल ने बिजनेसमैन कानव पुरी को डेट किया था। साल 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। इसके कारण उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया है। अमीषा पटेल की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रही है। अमीषा का अपने माता-पिता से झगड़ा हो गया था।

ये भी देखें:अलीगढ़ रेप-केस: टप्पल चलो आह्वान पर प्रशासन हाई अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

अमीषा पटेल का अपने माता-पिता के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। यही नहीं अमीषा ने अपने पिता पर उनके 12 करोड़ रुपए हड़पने का भी आरोप लगाया था। इसके अलावा अमीषा ने कहा था कि उनकी मां ने उन्हें चप्पलों से पीटकर निकाला था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story