×

लता मंगेशकर को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, सांस लेने में थी तकलीफ

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को तबियत खराब होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक उनकी हालत पहले से बेहतर है। वह अब वापस घर आ गई हैं और बहुत तेजी से रिकवर कर रही हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Nov 2019 11:25 AM GMT
लता मंगेशकर को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, सांस लेने में थी तकलीफ
X

मुंबई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर को तबियत खराब होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक उनकी हालत पहले से बेहतर है। वह अब वापस घर आ गई हैं और बहुत तेजी से रिकवर कर रही हैं।

बता दें कि सोमवार सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद नजदीकी हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें...लाल सिंह चड्ढा: करीना के बाद अब आमिर खान का लुक हुआ Leak

लता मंगेशकर का हॉस्पिटल के सीनियर मेडिकल एडवाइजर डॉ. फारूक ई उदवाडिया की निगरानी में इलाज हुआ जो हॉस्पिटल के वरिष्ठ मेडिकल सलाहकार हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें वायरल हुआ है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 28 सितंबर को लता मंगेशकर का जन्मदिन था और वह 90 साल की हो गईं हैं।

लता मंगेशकर ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में गोपिका बाई की भूमिका में निभा रहीं अपनी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी का फर्स्ट लुक पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने अपनी भतीजी और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी थीं।

यह भी पढ़ें...IND vs BAN: चाहर ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड, मैच की रणनीति के बारे में बताई ये बात



लता मंगेशकर ने सिर्फ हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उनको 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें...मौलाना अबुल कलाम आजाद और राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, जानें क्या है दोनों में रिश्ता

ट्व‍िटर पर एक्ट‍िव रहने वाली लता मंगेशकर ने अपने जन्मदिन के दो दिन बाद इंस्टाग्राम पर अपने सोशल अकाउंट की शुरुआत की। इसके साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की थीं। पहली फोटो में लता एक किताब पकड़े हुए थीं और उन्होंने कैप्शन में लिखा कि नमस्कार, आज पहली बार आप सबसे इंस्टाग्राम पर जुड़ रही हूं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story