×

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर लता मंगेशकर, उनकी हालत पर डॉक्टर्स ने कहा....

लता मंगेशकर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सोमवार को उनकी तबियत खराब होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 90 साल की लताजी की हालत अब भी नाजुक है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

suman
Published on: 13 Nov 2019 7:26 AM GMT
लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर लता मंगेशकर, उनकी हालत पर डॉक्टर्स ने कहा....
X

जयपुर:लता मंगेशकर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सोमवार को उनकी तबियत खराब होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 90 साल की लताजी की हालत अब भी नाजुक है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

खबरों के अनुसार उन्हें फेफड़े में इंफेक्शन था। अब निमोनिया की भी हो गया है। इस वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा है। आज सुबह से उनके परिवार और डॉक्टर्स की तरफ से कोई खबर उनके स्वास्थ के बारे में नहीं दी गई। है।

यह पढ़ें...OMG: स्वरा भास्कर ने की हद पार तो लोगों ने लिया निशाने पर, कहा-शर्म कर

लता मंगेशकर को रात लगभग 1.30 बजे ब्रीच कैंडी अंस्‍पताल में सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। कुछ घंटों बाद उन्‍हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर शिफ्ट रखा गया। खबर थी कि उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन उनकी बहन ने बताया है कि वह अभी भी हॉस्पिटल में हैं।

यह पढ़ें... श्वेता ने पति संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, जहरीले इंफेक्शन से की तुलना

खबरों के अनुसार, लता मंगेशकर का हॉस्पिटल के सीनियर मेडिकल एडवाइजर डॉ. फारूक ई उदवाडिया की निगरानी में इलाज चल रहा है जो हॉस्पिटल के वरिष्ठ मेडिकल एडवाइजर हैं। उनके मुताबिक उन्हें वायरल हुआ है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 28 सितंबर को लता मंगेशकर का जन्मदिन था।

उनकी गंभीर हालत पर आम व खास सब दुआ मां रहे है कि वो जल्द ठीक हो जाएं और फिर से सुरों की तान छेड़ें।

suman

suman

Next Story