×

माधुरी दीक्षित बेच रहीं अपनी कोठी, जानिए क्या है मामला

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी कोठी बेचने की तैयारी में हैं। माधुरी दीक्षित की ये कोठी हरियाणा के पंचकूला में है। इसके लिए माधुरी दीक्षित के हसबैंड डॉ. माधव नेने गुरुवार को पंचकूला में पहुंचेंगे।

Shreya
Published on: 26 Dec 2019 6:45 AM GMT
माधुरी दीक्षित बेच रहीं अपनी कोठी, जानिए क्या है मामला
X

मुंबई: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी कोठी बेचने की तैयारी में हैं। माधुरी दीक्षित की ये कोठी हरियाणा के पंचकूला में है। इसके लिए माधुरी दीक्षित के हसबैंड डॉ. माधव नेने ने पंचकूला प्रशासन से 26 दिसंबर की सुबह 11 बजे का समय मांगा है। डॉ. माधव नेने गुरुवार को पंचकूला में पहुंचेंगे। जहां पर मकान को बेचने के लिए फॉर्मेलिटीज पूरी की जाएंगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि माधुरी दीक्षित का ये मकान कितने में बिक रहा है और इसका कौन है खरीदार।

पंचकूला आएंगे डॉ. नेने

पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 में स्थित माधुरी दीक्षित की कोठी का नंबर 310 है। इसी कोठी को बेचने के लिए डॉ. माधव नेने पंचकूला पहुंचेंगे। यहां पर रजिस्ट्री को लेकर सभी फॉर्मेलिटीज पूरी की जाएंगी। कोठी की डील को लेकर डॉ. नेने पिछले महीने पंचकूला आए थे। इसी दौरान कोठी की डील को फाइनल किया गया था।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को ये कोठी सीएम कोटे में से मिला था। साल 1996 के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने एक्ट्रेस को सीएम कोटे से प्लॉट दिया था। माधुरी दीक्षित ने अपनी इस कोठी को क्लीयर ट्रिप डॉट कॉम के संस्थापक सदस्य अमित तनेजा को सवा तीन (3.25) करोड़ रुपये में बेची है। इस कोठी का कुल क्षेत्रफल एक कनाल है।

यह भी पढ़ें: नीता अंबानी बच्चों की बनी सांता क्लॉज, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस

1996 के दौरान जब हरियाणा के तत्कालीन सीएम भजनलाल ने माधुरी को ये कोठी गिफ्ट की थी तो उस समय बॉलीवुड में माधुरी छाई हुई थीं। हर तरफ उनका जलवा था। एक्ट्रेस ने लगातार हिट फिल्में देकर लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया था। उस दौरान माधुरी सुपरहिट फिल्मों जैसे हम आपके हैं कौन, अंजाम और राजा में नजर आई थीं।

बता दें कि, माधुरी ने साल 1984 में अबोध फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन इनको पहचान साल 1988 में आई फिल्म "तेजाब" से मिली। इसके बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड कर कभी नहीं देखा। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद माधुरी भारतीय सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई। माधुरी ने राम लखन, परिन्दा, त्रिदेव, किशन – कन्हैया, साजन, बेटा, खलनायक, 'हम आपके हैं कौन', 'राजा', प्रहार, दिल जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में हमला करने के मंसूबे से भारत में दाखिल हुए आतंकी, बढ़ाई गयी सुरक्षा

Shreya

Shreya

Next Story