×

विवादित महेश भट्ट: इन अभिनेत्रियों से रहा नाता, बेटी संग भी हुये थे जमकर ट्रोल

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट आज यानी 20 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं। लेकिन वह फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर वजहों से विवादों में भी रहे।

Newstrack
Published on: 20 Sep 2020 9:34 AM GMT
विवादित महेश भट्ट: इन अभिनेत्रियों से रहा नाता, बेटी संग भी हुये थे जमकर ट्रोल
X
विवादित महेश भट्ट: इन अभिनेत्रियों से रहा नाता, बेटी संग भी हुये थे जमकर ट्रोल

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट आज यानी 20 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं। लेकिन वह फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर वजहों से विवादों में भी रहे। महेश भट्ट ने पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव देखें।

यहां तक कि कई बार सोशल मीडिया पर विवादित बयान देने के चलते भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं महेश भट्ट की जिंदगी से जुड़े कुछ विवाद और मशहूर किस्से...

ये भी पढ़ें: होटलों में बंपर छूट: घूमने-फिरने वालों के लिए अच्छा मौका, 31 दिसंबर तक ऑफर

माता पिता का धर्म अलग

बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि फिल्ममेकर महेश भट्ट की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। उनके पिता का नाम नानाभाई भट्ट है जबकि उनकी मां का नाम शिरीन मोहम्मद अली है। इस वजह से दोनों की शादी को उस तरह से सामाजिक मान्यता नहीं मिली थी जैसी किसी शादीशुदा कपल को मिलती है। कहा तो यहां तक जाता है कि उनके माता पिता ने कभी शादी ही नहीं की। जिसका असर महेश भट्ट की जिंदगी पर भी पड़ा। शायद यही वजह थी कि उन्होंने अपनी जिंदगी में भी शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी।

कॉलेज में हुआ पहला प्यार

महेश भट्ट को अपना पहला प्यार कॉलेज के दिनों में ही मिल गया था। महेश भट्ट को उनके कॉलेज में लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की से प्यार हुआ था। शादी के बाद लोरिएन ने अपना नाम बदलकर किरन भट्ट रखा। उनसे दो बच्चे हुए, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट।

परवीन बॉबी से भी हुई मोहब्बत

पहली शादी के कुछ दिन बाद ही महेश भट्ट का उन दिनों की फेमस और हॉट एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस संबंध से बाद में महेश भट्ट ने खुद को अलग कर लिया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसके बाद परवीन बाबी को मेडिकल कंडीशन से गुजरना पड़ा था और उनकी लव स्टोरी का दुखद अंत हुआ था।

... फिर आयीं सोनी राजदान

किरण यानी लोरिएन ब्राइट से रिश्ते पहले ही खराब हो चुके थे और परवीन की भी दिमागी हालत ने महेश को उनसे भी दूर कर दिया था। फिर महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान आईं। सोनी के साथ अफेयर के समय महेश और किरन एक साथ ही रहते थे। उन्होंने कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया था लेकिन सोनी राजदान से शादी कर ली। महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां आलिया और शाहीन हैं।

बेटी पूजा भट्ट संग किसिंग फोटो

महेश भट्ट 80 के दशक में उस वक्त विवादों में आए थे जब अपनी बेटी पूजा के साथ एक मैगजीन के लिए किस करते हुए उनकी एक फोटो कवर पर आई थी। इस किस पर विवाद हुआ था। महेश भट्ट ने उस वक्त बयान दिया था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होती तो वो शादी कर लेते।

ये भी पढ़ें: फिल्म सिटी: योगी ने किया ये बड़ा काम, डायरेक्‍टर मधुर भंडारकर को दी सौगात

Newstrack

Newstrack

Next Story