×

होटलों में बंपर छूट: घूमने-फिरने वालों के लिए अच्छा मौका, 31 दिसंबर तक ऑफर

हिमाचल सैलानियों की सबसे मनपसंद जगहों में से एक है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने हिमाचल की आय के सबसे बड़े साधन पर्यटन के लिए अब तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Newstrack
Published on: 20 Sep 2020 9:01 AM GMT
होटलों में बंपर छूट: घूमने-फिरने वालों के लिए अच्छा मौका, 31 दिसंबर तक ऑफर
X

पूरे देश में कोरोना का कहर अभी भी जारी है। लेकिन आए दिन जारी पाबंदियों को कम किया जा रहा है। और जो सेवाएं अब तक बंद थीं उनको फिरसे शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में हिमाचल सरकार ने बाहरी राज्य के लोगों के लिए अब प्रदेश के बॉर्डर खोल दिए हैं। प्रदेश के बॉर्डर खुलते ही राज्य में सैलानियों के स्वागत की भी तैयारियां की जाने लगी हैं। क्योंकि हिमाचल सैलानियों की सबसे मनपसंद जगह है। ऐसे में सरकार ने भी पिछले छह माह से बिलकुल ठप्प पड़े होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में 31 दिसंबर तक कमरों की बुकिंग पर 40 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है।

सैलानियों के लिए बंपर ऑफर

हिमाचल सैलानियों की सबसे मनपसंद जगहों में से एक है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने हिमाचल की आय के सबसे बड़े साधन पर्यटन के लिए अब तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में एक बार फिर सैलानियों का मेला लगाने के लिए निगम ने कोरोना संकट के बीच में प्रदेश के करीब 60 होटलों में छूट देने का फैसला लिया है। ये एक बड़ा फैसला है। और इससे सैलानियों को भी काफी फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- सुशांत हत्या या आत्महत्या: अब जल्द हटेगा इस राज से पर्दा, CBI-AIIMS की बैठक टली

Tourists सैलानियों के लिए खास ऑफर (फाइल फोटो)

वहीं सरकार को भी अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होगा। निगम द्वारा दी गई ये छूट की ये सुविधा शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली और चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी।

साथ में कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट ले जाना ज़रूरी नहीं

Tourists सैलानियों के लिए खास ऑफर (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- विपक्ष के विरोध हंगामे के बीच राज्यसभा में कृषि बिल पास

वहीं निगम ने फिर से शुरू हो सैलानियों के सिलसिले के लिए अपनी वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। जिसमें कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से कुछ नए नियम बनाए गए हैं। यहां सरकार ने सैलानियों को एक और भी सुविधा अब प्रदान की है। आपको बता दें कि कोरोना संकट के दौरान सरकार ने कम से कम दो रात के लिए होटलों की बुकिंग करवाकर आने वाले सैलानियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ आने की बीते दिनों शर्त लगाई थी।

Tourists सैलानियों के लिए खास ऑफर (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- लड़की शराब से नहाई: हैवानों ने रेप के लिए किया ऐसा, फिर ताबड़तोड़ चलाई चाकू

इसके चलते प्रदेश में आने वाले सैलानियों की तादाद नहीं बढ़ी। अब सभी शर्तों को हटाते हुए प्रदेश के बॉर्डर खोल दिए गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। इसी कड़ी में पर्यटन निगम ने होटलों में कमरों की बुकिंग पर छूट देते हुए सैलानियों को रिझाने का प्रयास किया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story