×

लड़की शराब से नहाई: हैवानों ने रेप के लिए किया ऐसा, फिर ताबड़तोड़ चलाई चाकू

अब ताजा मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे कानपुर शहर का है। यहां आरोपियों ने 15 साल की एक नाबालिग को रेप करने के चक्कर में शराब से नहला दिया।

Newstrack
Published on: 20 Sep 2020 8:25 AM GMT
लड़की शराब से नहाई: हैवानों ने रेप के लिए किया ऐसा, फिर ताबड़तोड़ चलाई चाकू
X
क 15 साल की नाबालिग लड़की का रेप करने के चक्कर में मोहल्ले के दबंग लड़के ने शराब से नहला दिया था. पुलिस में मामला तो दर्ज हुआ। उसके बाद शनिवार को नाबालिग लड़की पर ही चाकू से हमला हो गया

कानपुर: यूपी में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब ये उत्तर प्रदेश धीरे-धीरे वाकई में अपराध प्रदेश बनता जा रहा है। आए दिन राज्य के किसी न किसी हिस्से से रेप, हत्या या अपहरण की घटनाएं सामने आ ही जाती हैं। राज्य की योगी सरकार प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण पाने में बिलकुल असहाय नज़रक आ रही है। सबसे बड़ी बात मुख्यमंत्री योगी चाहे जो भी दावा करें। लेकिन प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है। और हर जगह की घटना में पुलिस की लापरवाही भी साफ नज़र आ रही है।

अब ताजा मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे कानपुर शहर का है। यहां आरोपियों ने 15 साल की एक नाबालिग को रेप करने के चक्कर में शराब से नहला दिया। पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। नतीजन उन्हीं अपराधियों ने शनिवार को उस नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें लड़की घायल हो गई। लेकिन सवाल ये कि अपराधी अभी भी स्वतंत्र ही घूम रहे हैं।

सरेआम लड़की पर चाकू से किया हमला

Attempt Rape पहले रेप के चक्कर में शराब से नहलाया फिर चाकू से किया हमला (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश अब वाकई में अपराधों का प्रदेश बनता जा रहा है। और सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह से असफल है। सीएम योगी के दावे वास्तविकता में कहीं नज़र नहीं आते। क्योंकि न तो प्रदेश में अपराधिक घटनाएं रुक रहीं हैं। और न ही पुलिस की लापरवाहियों पर कोई नियंत्रण लग रहा है। ऐसे में योगी सरकार की नाकामी लगातार सबसे सामने आती जा रही है। कानपुर का ये मामले कोई छोटा मामला नहीं है। यहां दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। कि पहले उन्होंने नाबालिग का रेप करने के चक्कर में लड़की को पूरा शराब से नहला दिया था। लेकिन उसके बाद जब इस मामले की पुलिस को सुचना दी गई तो पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं की।

Attempt Rape पहले रेप के चक्कर में शराब से नहलाया फिर चाकू से किया हमला (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- चीन का खतरनाक प्लान: यहां भारत का रोका था रास्ता, अब चप्पे-चप्पे पर तैनात हुई सेना

जिसका परिणाम ये हुआ कि उन बदमाशों ने शनिवार को उस नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। लड़की ने बताया कि मैं दुकान पर नानी को चाय देने आई थी। तभी आरोपी शनि चार-पांच लड़कों के साथ आया। वह सभी मास्क पहने हुए थे इसलिए पहचान नहीं पाई। लड़की ने आगे बताया कि इसी दौरान उसने चाकू से हमला कर दिया। मैंने हाथ आगे किया तो चाकू हाथ में लगा। हाथ में खून बहने लगा. तभी मेरी नानी आकर चिल्लाने लगी तो वह भाग गए। मतलब कि सरेआम लड़की पर हमला होता है। और आरोपियों पर कई कार्रवाई तक नहीं होती है। आखिर ये प्रदेश में हो क्या रहा है।

खतरे में बच्ची की जान, पुलिस नहीं ले रही कोई सुध

Attempt Rape पहले रेप के चक्कर में शराब से नहलाया फिर चाकू से किया हमला (फाइल फोटो)

लड़की की जान तो दबंगों के हमले से बच गई। लेकिन ये तो साफ है कि लड़की की जात को खतरा है। वहीं लड़की की नानी ने प्रदेश की होनहार पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब मैं बच्ची को थाने लेकर आई तो दीवान से कहा कि जल्दी इलाज करवा दो तो वह हड़काने लगा। उलटा महिला सिपाही बच्ची को खींचने लगी। अब इस प्रदेश की पुलिस का क्या ही कहना। यहां पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय पीड़ितों को ही हड़का रही है। और उनकी एक नहीं सुन रही है। लड़की की नानी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही है। ऐसे में बच्ची की जान को खतरा है।

ये भी पढ़ें- चीन से कांपा नेपाल: सीमा पर बना दी 9 इमारतें, तेजी से करता जा रहा कब्जा

वही इस पूरे मामले पर योगी जी होनहार पुलिस अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दे पा रही है कि आखिर एक पॉक्सो एक्ट से पीड़िता के आरोपी क्यों नहीं पकड़ पा रही है जबकि वो लड़की को मारने पर उतारू हैं। ऐसे में सवाल पुलिस की कार्यवाही और सरकार दोनों पर उठता है। एक ओर आरोपी पीड़ित बच्ची की जान लेने पर उतारू है। वहीं दूसरी ओर कार्यवाही के नाम पर पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी क्या ही अपराध पर काबू पाने के दावे करते हैं। पुलिस क्या इस तरह की कार्यवाही से अपराध पर नियंत्रण पाएगी। फिलहाल प्रदेश में आए दिन ऐसी घटनाएं सरकार और सरकार की कार्यशैली पर सवाल ज़रूर उठाती हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story