×

मैथमेटक्स गुरु ने गीतकार संतोष आनंद के घर में बिताए दो दिन, बोले- हमेशा रहेंगे याद

मैथमेटिक्स गुरू ने संतोष आनंद के घर पर दो दिन बिताए। जिसे लेकर उन्होने उत्सुकता जाहिर करते हुए बताया कि ये दो दिन उनके जीवन के यादगार पलों में से एक रहेंगे।

Shivani
Published on: 10 March 2021 4:54 PM GMT
मैथमेटक्स गुरु ने गीतकार संतोष आनंद के घर में बिताए दो दिन, बोले- हमेशा रहेंगे याद
X

पटनाः बिहार के शिक्षक आरके श्रीवास्तव (RK Srivastava) ने बताया की सदी के प्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद (Santosh Anand) का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके दामाद ( पुत्रवत) चंद्र मौली और बेटी शैली का भी काफी प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। गीतकार संतोष आनंद के दामाद मौली देश के प्रतिष्ठित पत्रकारो में शुमार है। मैथमेटिक्स गुरू (Mathematics Guru) ने संतोष आनंद के घर पर दो दिन बिताए। जिसे लेकर उन्होने उत्सुकता जाहिर करते हुए बताया कि ये दो दिन उनके जीवन के यादगार पलों में से एक रहेंगे।

मैथमेटिक्स गुरू गीतकार संतोष आनंद के साथ रहे दो दिन

संगीतकार संतोष आनंद भारत के अनमोल हीरे है। 1975 और 1983 में दो बार फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके है। ऐसे अनमोल लोग सदियो में एक बार जन्म लेते है। उन्होनें ऐसे सैकड़ों गीत दिये जो युगो युगो तक सुने जायेंगे।

ये भी पढ़ेँ- गीतकार संतोष आनंद को मिले पद्म पुरस्कार, आरके श्रीवास्तव ने की मांग

संतोष आनंद के कुछ प्रमुख बॉलीवुड सॉंग

मुहब्बत है क्या चीज....(फ़िल्म: प्रेम रोग)

इक प्यार का नगमा है।.... (फ़िल्म: शोर)

जिंदगी की ना टूटे लड़ी .... (फ़िल्म: क्रांति)

मारा ठुमका बदल गई चाल मितवा .... (फ़िल्म: क्रांति)

मेधा रे मेधा रे मत जा तू परदेश (फ़िल्म: प्यासा सवान)

मैं न भूलूंगा, इन रस्मों को, इन कसमों को (फ़िल्म: रोटी कपड़ा और मकान)

ओ रब्बा कोई तो बताए (फ़िल्म: संगीत)

आप चाहें तो हमको (फ़िल्म: संगीत )

जिनका घर हो अयोध्या जैसा (फ़िल्म: बड़े घर की बेटी)

दिल दीवाने का ढोला (फ़िल्म: तहलका)

जिंदगी की ना टूटे लड़ी( फ़िल्म: क्रांति)

चना जोर गरम....(फ़िल्म: क्रांति)

ये शान तिरंगा (फ़िल्म: तिरंगा)

पीले पीले ओ मोरे राजा... (फ़िल्म: तिरंगा)

मैंने तुमसे प्यार किया ...(फ़िल्म: सूर्या)

संतोष आनंद (Indian Idol) शो से आए दोबारा चर्चा में

मशहूर गीतकार संतोष आनंद इन दिनों फिर से खूब सुर्खियों में हैं। लगता है जैसे किसी ने नदी के ठहरे पानी में कंकड़ दे मारा है। प्रसिद्ध शिक्षक आरके श्रीवास्तव ने बोला की देश के गौरव शतायू हो यही ईश्वर से कामना है। माता रानी हमेशा उन्हें स्वस्थ रहे।

ये भी पढ़ेँ-मैथमैटिक्स गुरु ने की लौंगी भइया की तारीफ, किया ऐसा कारनामा, बन गए रियल हीरो

देश के प्रसिद्ध शिक्षक आरके श्रीवास्तव ने कहा संतोष आनंद जैसे लोग सदियो में एकबार जन्म लेते है, भारत सरकार को करना चाहिये इन्हे पद्म पुरस्कार से सम्मानित। बिहार के आरके श्रीवास्तव ने कहा संतोष आनंद जी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया, ऐसे लोगो का सानिध्य यह सिखाता है की "जीतने वाले छोङते नही और छोड़ने वाले जीतते नही "

संतोष आनंद का आपबीती सुन सबकी आंखे हुईं थी नम

आपको बताते चले कि इंडियन आइडल (Indian Idol शो के हाल ही के एपिसोड में मशहूर गीतकार संतोष आनंद (Santosh Anand) आए थे।'जिंदगी की ना टूटे लड़ी', 'एक प्यार का नगमा है' जैसे सुपरहिट गाने लिखने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद ने शो में जब अपनी आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंख भर आई।

ये भी पढ़ेँ-गणित की दीवाने मैथमेटिक्स गुरु, 10 से भी ज्यादा तरीकों से बना सकते हैं एक सवाल

शो में संतोष आनंद ने बताया कि वह बरसों बाद मुंबई में आए हैं और उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। शो के दौरान संतोष आनंद (Santosh Anand) अपनी पुरानी बातों को याद कर भावुक हो गए।संतोष आनंद (Santosh Anand) ने शो में कहा कि ऊपरवाले ने मुझे बहुत कुछ दिया था लेकिन वो सबकुछ चला गया।

आरके श्रीवास्तव बोले संतोष आनंद के घर बिताये पल जीवन के यादगार पल

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव देश में मैथेमैटिक्स गुरु के नाम से मशहूर हैं। सिर्फ 1 रूपया गुरु दक्षिणा में पढाकर 540 स्टूडेंट्स को इंजीनियर बना चुके है।देश के सैकङो चर्चित हस्तियाँ आरके श्रीवास्तव को सम्मानित कर चुके है। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है। कबाड़ की जुगाड़ से प्रैक्टिकल कर गणित सिखाते हैं। सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं।

आर्थिक रूप से सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुँचाकर उनके सपने को पंख लगा चुके हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी आरके श्रीवास्तव का नाम दर्ज है।

आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की प्रशंसा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कर चुके हैं। इनके द्वारा चलाया जा रहा नाइट क्लासेज अभियान अद्भुत, अकल्पनीय है। स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के प्रति जागरूक करने लिये 450 क्लास से अधिक बार पूरी रात लगातार 12 घंटे गणित पढ़ा चुके हैं। इनकी शैक्षणिक कार्यशैली की खबरें देश के प्रतिष्ठित अखबारों में छप चुकी हैं, विश्व प्रसिद्ध गूगल ब्वाय कौटिल्य के गुरु के रूप में भी देश इन्हें जानता है।

Shivani

Shivani

Next Story