×

मान्या सिंह बनी Miss India Runner Up, पापा की ऑटो में बैठ कार्यक्रम में पहुंची

उचाई पर पहुँच कर भी अपनी जड़े कभी नहीं भूलनी चाहिए। ऐसा ही कुछ सीख दे रही हैं मिस इंडिया 2020 रनरअप रही मान्या सिंह। मान्या सिंह के सिर जीत का ताज सजा है, लेकिन वह जिस वजह से लोगों की नज़रों में आ रही हैं वह प्रशंसनीय है।

Monika
Published on: 17 Feb 2021 2:46 PM GMT
मान्या सिंह बनी Miss India Runner Up, पापा की ऑटो में बैठ कार्यक्रम में पहुंची
X
मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह, पिता के ऑटो में बैठ पर कार्यक्रम में पहुंची

नई दिल्ली: उचाई पर पहुँच कर भी अपनी जड़े कभी नहीं भूलनी चाहिए। ऐसा ही कुछ सीख दे रही हैं मिस इंडिया 2020 रनरअप रही मान्या सिंह। मान्या सिंह के सिर जीत का ताज सजा है, लेकिन वह जिस वजह से लोगों की नज़रों में आ रही हैं वह प्रशंसनीय है।

14 साल में देखा था सपना

मान्या के पिता एक ऑटो रिक्शा चालक हैं। मान्या ने मात्र 14 साल की उम्र में तय कर लिया था की उन्हें आगे चल कर क्या करना है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह घर से भाग गई थी। हाल ही में मान्या न एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जीत का ताज पहले अपने माता पिता के पैर छुते नज़र आईं। उनके इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया और देख कर सभी इमोशनल हो गए।

मान्या सिंह

ऑटो में पहुंची मान्या

आपको बता दें, हाल ही में मान्या को मुंबई के एक कॉलेज में आमंत्रित किया गया था। वहां उनके माता पिता को सम्मानित किया जाना था। मुंबई के कार्यक्रम में मान्या अपने माता पिता के साथ उनके ऑटो में बैठकर पहुंचीं, तो यह देख कर दंग रह गए । जिसके बाद से सोशल मीडिया पर मान्या की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें : Bigg Boss 14: अभिनव की हुई एंट्री, रुबीना के साथ किया डेट, अली ने बनाया हलवा

मान्या सिंह

इंटरव्यू में कही ये बात

मान्या को मिली सफलता पर लोग उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मान्या ने बताया कि जब 14 साल की उम्र में वह देखती थी की उनके आस पास की सभी लड़कियां अपने जीवन का आनंद उठा रही हैं, अच्छे कपड़े पहन रही हैं, स्कूल जा रही हैं। उन्होंने कहां कि उन्हें पता था कि उनका जीवन उन लड़कियों की तरह नहीं था।

कुछ मसालेदार करना चाहती थी

इसी इंटरव्यू के अंश में मान्या ने बताया था कि एक बार उनकी मां को उनकी पढ़ाई के लिए गहने बेचने पड़े थे। इस दौरान मान्या ने कहा मिस इंडिया बनना उनका बचपन का सपना नहीं था, लेकिन वह डॉक्टर या इंजीनियर भी नहीं बनना चाहती थी। हालांकि उससे माता-पिता खुश होते लेकिन वह साधारण जीवन नहीं जीना चाहती थी। उन्होंने अंत में कहां कि वह अपने जीवन में कुछ मसाला चाहिती थी।

ये भी पढ़ें : गुरमीत-देबिना की एनिवर्सरी: अयोध्या पहुंचे रील लाइफ राम-सीता, देखें तस्वीरें

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story