×

Mouni Roy latest Video: बिकनी पहन बीच सड़क मौनी रॉय ने किया डांस, तो Disha Patani ने कहा- 'इस बॉडी को...'

Mouni Roy latest Video: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क बिकनी में डांस करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं ये वीडियो।

Ruchi Jha
Published on: 16 March 2023 1:07 PM GMT
Mouni Roy latest Video: बिकनी पहन बीच सड़क मौनी रॉय ने किया डांस, तो Disha Patani ने कहा- इस बॉडी को...
X
Mouni Roy (Image Credit: Instagram)

Mouni Roy latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी रॉय सड़क पर चलती दिख रही हैं, वहीं उनका लुक काफी बोल्ड है और वो अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वीडियो में मौनी के साथ एक और लेडी है, जो बिकनी में एक्ट्रेस के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

मौनी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''मैं दया में विश्वास रखती हूं, लेकिन शरारत भी करती हूं। डांस में भी, खासतौर पर अगर डांस नहीं कहा गया है तो।'' अब मौनी ने वीडियो शेयर किया हो और उनकी दोस्त उस पर कमेंट ना करे ऐसा हो सकता है भला? तभी तो मौनी रॉय के इस वीडियो पर दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया है। दिशा ने कमेंट में लिखा- 'जरा इस बॉडी को तो देखो।'

'एंटरटेनर्स टूर' पर हैं मौनी रॉय

बता दें कि मौनी रॉय और दिशा पटानी सोनम बाजवा, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना, स्टेबिन बेन और ज़ारा खान के साथ अमेरिका में अक्षय कुमार के 'एंटरटेनर्स टूर' का हिस्सा हैं। अक्षय अपनी टीम के साथ अमेरिका के विभिन्न शहरों में लाइव शो कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं।

'द वर्जिन ट्री' में नजर आएंगी मौनी रॉय

बता दें कि छोटे पर्दे पर मौनी ने टीवी शो 'देवो के देव महादेव' से अपनी पहचान बनाई थी, जिसके बाद उन्हें एकता कपूर का फेमस शो 'नागिन' मिला था। इस शो से मौनी ने लाखों लोगों का दिल जीता था। आज मौनी टीवी के साथ-साथ ओटीटी और बॉलीवुड में भी एक्टिव हैं।

मौनी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी काम किया था, जिसमें उन्हें दर्शकों से खूब वाहवाही मिली थी। मौनी के निगेटिव शेड को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, अब मौनी जल्द ही संजय दत्त के साथ फिल्म 'द वर्जिन ट्री' में नजर आएंगी।

खैर, इस बात में तो कोई शक नहीं है कि मौनी अपने बोल्ड अंदाज से बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story