×

किसी महल से कम नहीं है एंटीलिया, देखना नहीं इसके अंदर की तस्वीरें

विश्व के सबसे खूबसूरत घरों, महलों और बिल्डिंग्स की बात होती है तो बकिंगम पैलेस के बाद दूसरे नंबर पर भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया की भी बात जरूर होती है। यह विश्व के सबसे खूबसूरत घरों, महलों और बिल्डिंग्स में क है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 Aug 2020 1:46 PM GMT
किसी महल से कम नहीं है एंटीलिया, देखना नहीं इसके अंदर की तस्वीरें
X
अंबानी के घर की ये INSIDE तस्वीरें,

मुंबई: विश्व के सबसे खूबसूरत घरों, महलों और बिल्डिंग्स की बात होती है तो बकिंगम पैलेस के बाद दूसरे नंबर पर भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया की भी बात जरूर होती है। यह विश्व के सबसे खूबसूरत घरों, महलों और बिल्डिंग्स में कम नही है।

mukesh ambani antila मुकेश अंबानी के घर का मंदिर

एंटीलिया एक महल से कम नहीं है। मुकेश अंबानी इस घर में अपनी पत्नी नीता अंबानी, दो बेटे और बहू के साथ रहते हैं। भारत में इस तरह का यह एक अकेला ही घर है। यह घर छोटा सा आईलैंड या शहर है।ऐसा इस लिए कह रहे हैं क्यों कि यह मुंबई के 400000 स्क्वाएर फीट पर बना हुआ है। इसकी मौजूदा कीमत लगाई जाए तो 2 बिलियन से कम नहीं होगी। वहीं मुंबई के साउथ में अल्टमाउंट रोड पर बना एंटीलिया 27 फ्लोर का है। ऐसा कहा जाता है कि एक दिन में इस घर के लोग अपने घर का हर कोना भी नहीं देख पाते होंगे।

यह पढ़ें...इलेक्ट्रिसिटी बिल-2020: बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, की ये मांग

mukesh ambani antila

तो चलिए देखते हैं एंटिलिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें...

ग्लैमरस लाइफ

अनिल अंबानी के परिवार को ग्लैमरस लाइफ जीने के लिए भी जाना जाता है। पूरा परिवार अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ नजर आता है। मुंबई के साउथ में अल्टमाउंट रोड पर बना एंटीलिया 27 फ्लोर का है। 'एंटीलिया' 4,00,000 स्क्वेयर फीट में बना है।

mukesh ambani antila

शिकागो के आर्किटेक्ट ने बनाया

एंटीलिया के नीचे के शुरुआती छह फ्लोर पार्किंग के लिए हैं। इनमें एक साथ 168 कारें पार्क हो सकती हैं। इस घर को शिकागो के आर्किटेक्ट पार्किंस एंड विल ने बनाया है। जानकारी के मुताबिक इस घर को (Mythical Atlantic Island) से प्रेरित होकर बनाया गया है।

यह पढ़ें...अक्षय ने 1 करोड़ किए दान, असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

mukesh ambani antila

ऊपर आउटडोर गार्डन

पार्किंग के ऊपर वाले फ्लोर में 50 सीटर सिनेमा हॉल और उसके ऊपर आउटडोर गार्डन बना है। मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ टॉप फ्लोर से ठीक नीचे वाले फ्लोर में रहते हैं। यहां सबके रहने के लिए अलग-अलग फ्लोर हैं।

mukesh ambani antila

9 लिफ्ट

मुकेश अंबानी के इस घर में एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए 9 लिफ्ट लगी हैं। घर में जरूरत का हर सामान मौजूद है। एंटीलिया में करीब तीन से ज्यादा स्विमिंग पूल हैं।

यह पढ़ें...भाजपा पर खतरा: मंत्रियों पर मंडरा रहे कोरोना के बादल, चपेट आये में ये नेता

लग्जरियस

एंटीलिया बाहर से कुछ इस तरह का दिखता है। ईशा अंबानी की शादी के समय इस घर की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे मुकेश अंबानी के घर में हेलीपेड, जिम, सिनेमाघर और ऐसी बहुत सी अलग-अलग सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है।

ये घर बेहद खूबसूरत है और आप घर से ही बाहर खुले आकाश और समुद्र के नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मी से बचने के लिए इस घर में आईस रूम भी बनाया गया है। हर फ्लोर का इंटीरियर अलग-अलग है। तो देखा आपने अंदर से कितना खूबसूरत है ये घर।यह घर लग्जीर का खजाना है। यहां पर आपको वो सभी कुछ मिलेगा जिसके लिए किसी को घर से बाहर निकल कर बाजार जाना होता है

mukesh ambani antila

mukesh ambani antila

mukesh ambani antila

mukesh ambani antila

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story