×

नीता अंबानी का ऐसा लग्जरी जेट, मुकेश अंबानी ने किया है गिफ्ट

मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को उनके 44वें जन्मदिन पर कस्टम फिटेड एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था। इस जेट में करीब 10-12 लोग साथ में सफर कर सकते हैं। इस जेट के अंदर इतनी सुख सुविधाएं मौजूद हैं कि 5 स्टार होटल भी इसके आगे फीका लगता है।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 9:52 AM GMT
नीता अंबानी का ऐसा लग्जरी जेट, मुकेश अंबानी ने किया है गिफ्ट
X
नीता अंबानी का ऐसा लग्जरी जेट, मुकेश अंबानी ने किया है गिफ्ट

मुंबई: मुकेश अंबानी दुनियां के सबसे अमीर चुनिंदा उद्योगपतियों में शामिल हैं। इन्होने पिछले 10 साल से भारत में सबसे अमीर धनवान व्यक्ति में शामिल हैं। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओंं की लिस्ट में शामिल है। नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालकिन हैं। नीता अंबानी अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। नीता अंबानी की लाइफस्टाइल किसी प्रिंसेस से कम नहीं है। वे बेहद रॉयल अंदाज में रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंंगे नीता अंबानी के प्राइवेट जेट के बारे में जो उन्हें उनके पति मुकेश अंबानी ने गिफ्ट किया हैं।

नीता अंबानी को इस जेट में घूमना है पसंद

57 साल की उम्र में भी नीता अंबानी बेहद ग्लैमरस दिखती हैं। नीता अंबानी अपनी सुबह की शुरुआत जिस चाय से करती हैं उसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए हैं। मिसेज अंबानी को बेशकीमती चीजों की शौकीन भी हैं। नीता महंगी गाड़ियों में तो घूमती ही हैं साथ ही उनके पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है, जिसमें उनको घूमना काफी पसंद हैं। इस जेट को उनके पति मुकेश अंबानी ने तोहफे में दिया था। इस जेट की इतनी कीमत है कि उतने में मंबई में अपना मनपंसद बंगला और एक फरारी भी खरीद सकतें है। इस जेट की कीमत 30 करोड़ रुपए है।nita

ये भी पढ़ें: हनीमून मनाने के लिए कश्मीर पहुंचे आदित्य, पत्नी संग ऐसे आए नजर

मुकेश अंबानी ने इसलिए कस्टमाइज करवाया था

बता दें मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को उनके 44वें जन्मदिन पर कस्टम फिटेड एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था। इस जेट में करीब 10-12 लोग साथ में सफर कर सकते हैं। जहां मुकेश अंबानी को अपने बोइंग बिजनेस जेट का यूज़ करना अच्छा लगता हैं तो वहीं नीता अंबानी अपने प्राइवेट जेट में सफर करना पसंद करती हैं। इस जेट के अंदर का बहुत ही भव्य दृश्य देखने को मिलता हैं। इस जेट के अंदर बहुत ही खूबसूरत नजारा हैं। मुकेश अंबानी ने इस प्राइवेट जेट में अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाया था। इस जेट में एक डायनिंग हॉल है।

इस वजह से नीता अंबानी को घड़ी आया पसंद

जेट के अंदर उनके मूड को लाइट करने के लिए इसमें एक स्काई बार भी है। नीता अंबानी के इस प्राइवेट जेट में इंटरटेनमेंट गेमिंग की भी हैं। म्यूजिक सिस्टम, सेटेलाइट टेलीविजन और वायरलेस कम्युनिकेशन जैसी तमाम व्यवस्था भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एक मास्टर बेडरूम विद एटैच बाथरुम के साथ-साथ जकूजी भी बनाया गया हैं। आपको बताते चलें कि नीता मंहगे कपड़ों, ज्वैलरी, बैग्स के साथ नीता अंबानी घड़ियों की काफी शौकीन हैं। रखती हैं। वे दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स की घड़ियां पहनती हैं। इन ब्रांड्स की जिन घडियों की कीमत 2 लाख से शुरू होती है।

ये भी पढ़ें: एकता कपूर बनेंगी दुल्हनिया: इनसे करने जा रहीं शादी, सामने आई तस्वीरें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story