×

बॉलीवुड में महामारी: वरुण धवन और नीतू कपूर आए चपेट में, तत्काल रुकी शूटिंग

एक्टर्स अनिल कपूर और कियारा आडवाणी का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। इन दोनों कलाकारों की रिपोर्ट्स निगेटिव आई है। मगर इसके बावजूद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 Dec 2020 11:21 AM GMT
बॉलीवुड में महामारी: वरुण धवन और नीतू कपूर आए चपेट में, तत्काल रुकी शूटिंग
X
लीवुड एक्टर अनिल कपूर, वरुण धवन और नीतू कपूर ये तीनों एक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में ये सभी फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गए थे।

मुंबई फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग अभी बंद कर दी गई है। इसके स्टार नीती कपूर और वरुण धवन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में ये सभी फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गए थे

कई स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस का प्रकोप बॉलीवुड से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर हैं। अब एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस नीतू कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहे थे। कुछ समय पहले ही राज मेहता की फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग शुरू की गई थी और अब कोरोना वायरस की वजह से इसे फिर से रोक दी गई है।

यह पढ़ें...ऑपरेशन त्रिशूल से आज भी कांपता है पाकिस्तान, भारतीय नौसेना ने मचाई थी तबाही

फिल्म की बाकी कास्ट में शामिल एक्टर्स अनिल कपूर और कियारा आडवाणी का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। इन दोनों कलाकारों की रिपोर्ट्स निगेटिव आई है। मगर इसके बावजूद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।

जुग जुग जियो से अपना कमबैक किया

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने जुग जुग जियो से अपना कमबैक किया। अनिल कपूर और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स ने नीतू का स्वागत किया। नीतू ने खुद एक पोस्ट के जरिए अपने कमबैक के बारे में बात की थी और बताया था कि दोनों बच्चों रणबीर और रिद्धिमा के इनकरेज करने के बाद ही वे फिल्मों में वापसी कर रही हैं।कुछ महिने पहले ऋषि कपूर का निधन हुआ था वहीं वरुण धवन कुली नंबर 1 भी इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में वे सारा अली खान के अपोजिट नजर आएंगे।

यह पढ़ें...एक्ट्रेस कविता का सबसे बड़ा खुलासा, कहा पुलिस तक बुलानी पड़ी थी

बता दें, अभी तक बॉलीवुड में अभिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय कनिका कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और जेनेलिया डिसूज़ा भी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story