×

ऋषि की आखिरी विदाई में फूट-फूट कर रोई नीतू कपूर, आलिया ने ऐसे संभाला

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के एच.एन अस्पताल में आज सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली थी।

Ashiki
Published on: 30 April 2020 3:07 PM GMT
ऋषि की आखिरी विदाई में फूट-फूट कर रोई नीतू कपूर, आलिया ने ऐसे संभाला
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के एच.एन अस्पताल में आज सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली थी। उनके जाने से देश के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर सिर्फ 25 लोग ही मौजूद थे। इस दौरान कपूर फैमिली की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

ये पढ़ें: महाराष्ट्र विधान परिषद् की 9 सीट पर राज्यपाल ने चुनाव आयोग से चुनाव कराने की अपील की

इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि सभी ने नम आंखों से ऋषि कपूर को विदाई दी। इस दौरान ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पति का साथ छूटने से बुरी तरह टूट चुकी नीतू कपूर को उनके साथ खड़ी आलिया भट्ट ने संभाला।

ये पढ़ें: दिल्ली: हिंदू राव हॉस्पिटल की एक और नर्स निकली कोरोना पॉजिटिव

नीतू ने हर मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर का साथ दिया था। लेकिन आज वे अकेली रह गईं और ऋषि कपूर उन्हें अलविदा कह गए। जब ऋषि कपूर को कैंसर था और उनका विदेश में इलाज चल रहा था उस दौरान नीतू उनका पूरा ख्याल रखती थीं। ऋषि कपूर और नीतू ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के वक्त ही उनका प्यार परवान चढ़ा था। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

ये पढ़ें: शवों को बचा लो सरकार: फ्रीजर हैं नही, बर्फ फैक्ट्री बन्द होने से भटक रहे लोग

समाज सेवी संस्थाओं और दानवीरों से पूरी हो रही है जरूरतमंदों की आवश्यकतायें

यूपी: नोएडा में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर हुई 50

Ashiki

Ashiki

Next Story