×

नई भाभी जी की तलाश पूरी, पांच महीने से चल रही खोज, अब नजर आएंगी ये

भाभी जी घर पर है शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली और बिनायफर ने सबसे पहले नेहा पेंडसे को अनीता भाभी के लिए चुना था। लेकिन उस समय बात नहीं बन पाई। सौम्य टंडन के बाद प्रोड्यूसर की पहली पसंद नेहा पेंडसे ही बनी थी।

Shraddha Khare
Published on: 5 Jan 2021 5:31 AM GMT
नई भाभी जी की तलाश पूरी, पांच महीने से चल रही खोज, अब नजर आएंगी ये
X
नई भाभी जी की तलाश पूरी, पांच महीने से चल रही खोज, अब नजर आएंगी ये photos (social media)

मुंबई : टीवी का चर्चित शो 'भाभी जी घर पर है' इस शो में गोरी मेंम की तलाश पूरी हो चुकी है। आपको बता दें कि इस शो में अनीता भाभी की तलाश पूरी हो चुकी है। अनीता भाभी की जगह अब नेहा पेंडसे लेने वाली है। इससे पहले इस शो की अनीता भाभी सौम्य टंडन थी। इन्होंने पिछले साल अगस्त में भाभी जी घर पर है से अलविदा लिया था। पांच महीने बाद अनीता भाभी की जगह लेने वाली आ चुकी है।

नेहा पेंडसे बनी नई भाभी जी

भाभी जी घर पर है शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली और बिनायफर ने सबसे पहले नेहा पेंडसे को अनीता भाभी के लिए चुना था। लेकिन उस समय बात नहीं बन पाई। सौम्य टंडन के बाद प्रोड्यूसर की पहली पसंद नेहा पेंडसे ही बनी थी। आपको बता दें कि पांच महीने से अनीता भाभी की तलाश चल रही थी लेकिन अब मेकर्स ने सौम्य टंडन की जगह नेहा पेंडसे को फाइनल कर दिया है।

सौम्य टंडन की जगह ले रही यह एक्ट्रेस

मेकर्स ने बताया कि सौम्य टंडन के जाने के बाद वह नई भाभी की शुरुआत में जुट गए थे। उन्होंने पहले नेहा पेंडसे को इस शो के लिए अप्रोच किया था। लेकिन उस समय बात नहीं बन पाई। फिर मेकर्स ने कई और एक्टर्स को ढूढ़ना शुरू किया लेकिन उसमें भी मजा नहीं आया। आपको बता दें कि चार महीने बाद मेकर्स ने फिर नेहा पेंडसे को अप्रोच किया इस बार बात बन गई। अब नेहा ने डील को फाइनल कर दिया है। जल्द ही इनके साथ शूटिंग होने वाली है।

ये भी पढ़ें...छोटे कद और बिना दांत वाले चेहरे से लोगों को हंसाते थे मुकरी, जानिए दिलचस्प बातें

saumya tondon

सौम्य टंडन ने 2015 में की शुरुआत

आपको बता दें कि नेहा पेंडसे ने इससे पहले भी प्रोड्यूसर संजय कोहली और बिनायफर के साथ काम किया है। नेहा ने इससे पहले मे आई कम इन मैडम शो में लीड रोल निभाया था। इस शो में वह ऑफिस बॉस के किरदार में नजर आई थी। सौम्य टंडन ने अनीता भाभी का रोल पांच साल तक निभाया है। सौम्य इस शो की शुरुआत से ही इसमें काम कर रही थी। इन्होंने पिछले साल अगस्त में ही इस शो को अलविदा कह दिया था।

ये भी पढ़ें...सलमान के परिवार पर मुसीबत: भाई सोहेल-अरबाज पर FIR, इस केस में आया नाम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story