×

Allu Arjun: पैपराजी को इग्नोर करना अल्लू अर्जुन को पड़ा भारी, ट्रोलर्स के निशाने पर आए अभिनेता

Allu Arjun Trolled: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म "पुष्पा" में अपनी दमदार अदाकारी दिखाकर देशभर के लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। अल्लू अर्जुन अब तो दुनियाभर में अपने नाम से ज्यादा पुष्पा के नाम से ज्यादा फेमस हो चुके हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 24 March 2023 6:47 PM GMT
Allu Arjun: पैपराजी को इग्नोर करना अल्लू अर्जुन को पड़ा भारी, ट्रोलर्स के निशाने पर आए अभिनेता
X
Allu Arjun (Photo- Social Media)
Allu Arjun Trolled: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म "पुष्पा" में अपनी दमदार अदाकारी दिखाकर देशभर के लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। अल्लू अर्जुन अब तो दुनियाभर में अपने नाम से ज्यादा पुष्पा के नाम से ज्यादा फेमस हो चुके हैं। वैसे तो लोग अल्लू अर्जुन से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से अभिनेता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन ने पैप्स को किया इग्नोर

अल्लू अर्जुन को आज मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया, इस दौरान सुपरस्टार थोड़ा जल्दी में लग रहें थे। वहां मौजूद पैप्स के कहने पर भी अल्लू एक सेकेंड के लिए भी रुके नहीं, और चेहरा छुपाए एयरपोर्ट के अंदर चले गए। अल्लू अर्जुन का यह एटीट्यूड लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया और बस फिर क्या!! लोग अभिनेता को जमकर ट्रोल करने लग गए।

ट्रोलर्स के निशाने पर आए अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया और अभिनेता को अपने निशाने पर के किया। पैपराजी को इग्नोर करना अल्लू अर्जुन के लिए मुसीबत बना गया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लोग इनकी फिल्म देखने जाते हैं और इनको पीछे देखने में दिक्कत है।" दूसरे ने लिखा, "अब बोलो साउथ एक्टर्स बहुत हंबल हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अभी तक कैरेक्टर से बाहर नहीं निकला क्या।" तो वहीं एक अन्य ने लिखा, "1 फिल्म क्या हिट हुई, ये तो खुद को एटीट्यूड का बाप समझने लगा है।"

पुष्पा 2 के लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन

अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म "पुष्पा 2" की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं। दर्शक बड़ी ही बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहें हैं, आए दिन इस फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आती रहती है। कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर पुष्पा 2 का टीजर सामने आएगा। बताते चलें कि अर्जुन को आज जब एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो वे एक अलग हेयर स्टाइल में नजर आए। उनका लुक देख फैंस कयास लगा रहें हैं कि उनका ये नया लुक "पुष्पा 2" का है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story