×

निरहुआ-आम्रपाली का नया भोजपुरी गाना, लाखों फैंस को पसंद आ रहा-'ओठ का मिलाप'

आए दिन इन दोनों की फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आती है। साथ ही दोनों के गाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर हंगामा मचाते रहते हैं।

suman
Published on: 7 Jan 2021 4:09 PM GMT
निरहुआ-आम्रपाली का नया भोजपुरी गाना, लाखों फैंस को पसंद आ रहा-ओठ का मिलाप
X
इंटरनेट पर छाया निरहुआ और आम्रपाली का नया Bhojpuri Song 'ओठवा से ओठ के मिलाप', यूट्यूब पर मिले लाखों व्यूज

मुंबई : हिंदी फिल्मों की तरह ही भोजपुरी फिल्म और उसके गानों का लोगों के बीच क्रेज बना रहता है। भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। उनकी डिमांड फैंस के बीच जबरदस्त है। खासकर जब वो पर्दे पर आम्रपाली दुबे के साथ होते है तो कोई भी इस रील जोड़ी को मिस नहीं करना चाहता है।

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल

भोजपुरी फिल्म जगत में निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी मशहूर है। आए दिन इन दोनों की फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आती है। साथ ही दोनों के गाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर हंगामा मचाते रहते हैं।

यह पढ़ें...बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला: सैनिकों ने ऐसे पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल

अभी हाल में रिलीज हुआ निरहुआ और आम्रपाली का एक नया भोजपुरी गाना 'ओठवा से ओठ के मिलाप' सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। टिप्स भोजपुरी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

लोगों को खूब पसंद आई

बता दें, इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे डांस करती दिखाई दे रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के कॉस्ट्यूम भी काफी शानदार दिख रहे हैं।

यह पढ़ें...भाजपा दिग्गज की पुण्यतिथि: सीतापुर की यादों में बसे, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने नए साल में फैन्स को सरप्राइज दिया है। दोनों सितारों को नया गाना ओठवा से ओठ के मिलाप रिलीज हो गया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।

suman

suman

Next Story