×

बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला: सैनिकों ने ऐसे पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

भारतीय सेना हर मुश्किल घड़ी में सबसे आगे खड़ी मिलती हैं, फिर चाहे वो दुश्मन के खिलाफ बॉर्डर पर लड़ना हो या फिर आम जनता की मदद करनी हो। भारत के जवान कभी किसी काम को करने से पीछे नहीं हटते।

Monika
Published on: 7 Jan 2021 3:45 PM GMT
बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला: सैनिकों ने ऐसे पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो
X
भारी बर्फबारी में सैनिकों ने गर्भवती महिला को अस्पताल पहुचने में की मदद

श्रीनगर: भारतीय सेना हर मुश्किल घड़ी में सबसे आगे खड़ी मिलती हैं, फिर चाहे वो दुश्मन के खिलाफ बॉर्डर पर लड़ना हो या फिर आम जनता की मदद करनी हो। भारत के जवान कभी किसी काम को करने से पीछे नहीं हटते। जम्मू कश्मीर के सैनिकों ने ऐसा ही एक काम किया है।

सैनिकों ने की गर्भवती महिला की मदद

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सैनिकों ने एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर बर्फीले रास्तों को पार करते हुए अस्पताल तक पहुंचाया। वह पहुंचा कर महिला ने बेटे को जन्म दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा और माँ दनों की बिल्कुल स्वस्थ हैं।

वायरल हो रहा ये वीडियो

बता दें, कि सोशल मीडिया पर भारतीय सेना का महिला को अस्पताल ले जाते वक़्त का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसके देख सभी भारतीय अपनी प्रतिक्रिया देते नज़र आ रहे हैं।



कई मुश्किल वक्त में की मदद

जम्मू कश्मीर में इससे पहले भी कई बार सेना ने लोगों की मुश्किल वक्त में मदद की है। फिर चाहे हो कड़ाके की सर्दी और मानसून के मिले जुले असर के चलते कश्मीर में स्थितियां प्रतिकूल हो जाती हैं। यहां आतंकवाद और घुसपैठ की समस्याओं के कारण सेना को हर वक्त मुस्तैद रहना होता है।

ऐसा ही एक वख्या साल 2014 में हुआ था जब जम्मू-कश्मीर में भयानक बाढ़ आई थी, तब भी सेना ने ही मदद की थी। इस राहत कार्य में आर्मी, वायु सेना और नौसेना के दलों ने करीब 2 लाख लोगों की रक्षा की थी।

ये भी पढ़ें : बारिश का हाई अलर्ट: देश के इन राज्यों में कंपा देगी ठंड, नहीं मिलेगी अभी राहत

शिक्षा के मैदान में भी सेना करती है मदद

आपको बता दें, सेना देश की सुरक्षा के साथ साथ शिक्षा की ज़िम्मेदारी भी उठाती दिखती है। सेना और सेंटर फॉर सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड लर्निंग द्वारा संचालित कश्मीर सुपर-30 कार्यक्रम के 41 लड़कों और 2 लड़कियों ने साल 2019 में आईआईटी-जेईई मेन्स परीक्षा को क्रैक किया था। इस प्रोग्राम में सैन्‍य दल आर्थिक रूप से कमजोर कश्‍मीरी छात्र-छात्राओं को मुफ्त में कोचिंग प्रदान करता है।

यह पढ़ें,..शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी: राजभवन में होगा आयोजन, यहां देखें तारीख

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story