×

बारिश का हाई अलर्ट: देश के इन राज्यों में कंपा देगी ठंड, नहीं मिलेगी अभी राहत

8-9 जनवरी के बीच मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

suman
Published on: 7 Jan 2021 2:18 PM GMT
बारिश का हाई अलर्ट: देश के इन राज्यों में कंपा देगी ठंड, नहीं मिलेगी अभी राहत
X
केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश सहित देश के इन हिस्सों में IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी अभी बारिश से उत्तर भारत में राहत नहीं मिलेगी। आ

नई दिल्ली: पूरे देश में कोहरे ने अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है तो कहीं तेज बारिश तो कहीं ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इधर दिल्ली में कई दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश खत्म हो गई है, लेकिन आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में मध्यम गरज, और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान केरल, माहे और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह पढ़ें....बुलंदशहर में पहला थर्ड जेंडर आश्रम: जेवर बेचकर रखी नींव, Newstrack संग जुड़े मुहिम में

8-9 जनवरी के बाद तापमान में गिरावट

8-9 जनवरी के बीच मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। कोहरे की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इधर बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी आएगी। मौसम विभाग की माने तो बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हुआ है।

1 न्यूनतम तापमान दर्ज

आज सुबह राजस्थान के माउट माउंट आबू में -1 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली के सफदरजंग में 14 डिग्री, पालम में 14.6 डिग्री और अर्या नगर नमें 14.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा

पंजाब, हरियाणा, बिहार और यूपी में भी आज सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में पूरे नॉर्थ ईस्ट इंडिया में कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा , पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कोहरा देखने को आज से मिला है। ये स्थिति अगले तीन दिन तक रहेगी। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लोग भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे।

यह पढ़ें....JEE Advanced date 2021: स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, यहां देखें नई व्यवस्था

winter lko

कल हो सकती है बारिश

आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसके प्रभाव से 8 जनवरी से फिर बादल छाने लगेंगे और होशंगाबाद, जबलपुर, भोपाल, संभाग में कहीं-कहीं बारिश होगी। 9 जनवरी को भी मालवा-निमाड़ क्षेत्र के अलावा भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है।

बारिश और ठंड का असर देश अधिकांश राज्यों में होने लगा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश और कहीं ठंड से दुबके लोग घरों में कैद होने लगे।दोपहर बाद ही लोग सड़कों पर कम दिखने लगे है। बढ़ती सर्दी का असर बच्चों और बड़ों पर ज्यादा होने लगी है। इससे बचाव के लिए एहतियात भी जरूरी है।

अभी जारी रहेगी सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान शून्य तक पहुंच गया है। पूरे देश के साथ राजस्थान के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। अभी लोगों कोई ठंड से गलन और ठिठूरन का सामना कई दिनों तक करना पड़ेगा।

suman

suman

Next Story