×

पर्दे पर भी छाए मोदी: विवेक ओबेरॉय के साथ ये किरदार भी रहे सफल, हिट थी फिल्म

पीएम मोदी की इसी ज़िंदगी को बड़े पर्दे पर भी उतारा जा चुका है। पीएम मोदी के जीवन पर उनकी बॉयोपिक भी बॉलीवुड में बन चुकी है।

Newstrack
Published on: 17 Sep 2020 6:51 AM GMT
पर्दे पर भी छाए मोदी: विवेक ओबेरॉय के साथ ये किरदार भी रहे सफल, हिट थी फिल्म
X
वैसे राजनीति और बॉलीवुड का काफी पुराना रिश्ता रहै है। कई स्टार्स ने फिल्मों में राजनेताओं के किरदार निभाए हैं। आईए जानते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही मशहूर राजनीतिक किरदारों के बारे में।

नई दिल्ली: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। हमेशा फिट और हिट रहने वाले पीएम मोदी आज 70 वर्ष हो गए हैं। लेकिन उनकी स्फूर्ति में कोई कमी नहीं आई है। आज पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम आदमी तक हर कोई अपने इस ताकतवर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। पीएम मोदी का पूरा जीवन काफी संघर्षशील रहा है। एक मामूली चाय बेचने वाले इंसान से लेकर भारत जैसे देश का प्रधानमंत्री बनना।

मोदी की जिंदगी वाकई काफी संघर्षशील और बदलती रही है। पीएम मोदी की इसी ज़िंदगी को बड़े पर्दे पर भी उतारा जा चुका है। पीएम मोदी के जीवन पर उनकी बॉयोपिक भी बॉलीवुड में बन चुकी है। जिसमें मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया था। वैसे राजनीति और बॉलीवुड का काफी पुराना रिश्ता रहै है। कई स्टार्स ने फिल्मों में राजनेताओं के किरदार निभाए हैं। आईए जानते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही मशहूर राजनीतिक किरदारों के बारे में।

अमिताभ की 'सरकार'

Amitabh Bachchan Amitabh Bachchan In Sarkar Movie (File Photo)

बॉलीवुड में जब भी राजनीतिक किरदारों की बात होती है तो सबसे पहला नाम जो जेहन में आता है वो होता है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का। अमिताभ बच्चन ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म सरकार में एक ताकतवर राजनेता का किरदार निभाया था। जिसका नाम सुभाष नागरे होता है।

ये भी पढ़ें- मोदी को पहली बधाई: सीएम योगी बने अव्वल, सुबह 4 बजे दी शुभकामनाएं

ऐसा माना जाता है कि अमिताभ का ये किरदार शिवसेना के निर्माता बाला साहेब ठाकरे से काफी प्रेरित था। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने किया था। सरकार के बाद इसका अगला पार्ट सरकार राज और सरकार 3 भी आए। और तीनों में महानायक अमिताभ बच्चन मे इस किरदार को जिया।

अनिल कपूर 'नायक: द रियल हीरो'

Anil Kapoor Anil Kapoor In Nayak: The Real Hero movie (File Photo)

बॉलीवुड की राजनीतिक पुट लिए हुए सबसे सफल फिल्मों में से एक है 'नायक: द रियल हीरो'। ये फिल्म सुपरहिट फिल्म है। साल 2001 में बनी ये फिल्म लोगों को काफी पंसद आई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर सिर्फ एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनते हैं। वैसे फिल्म में सीएम का किरदार मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी ने निभाया था।

ये भी पढ़ें- Pm Modi Birthday: मोदी वोट बैंक ने बदल दिया राजनीति का डॉयनॉमिक्‍स

फिल्म में अनिल कपूर पहले एक पत्रकार की भूमिका में होते हैं। परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि वो एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बन जाते हैं। मुख्यमंत्री बनते ही वो भ्रष्ट लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने लगते हैं। फिल्म में अनिल कपूर के किरदार के एक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के तरीके और स्टाइल को काफी पसंद किया गया था।

जैकी भगनानी की यंगिस्तान

Jackky Bhagnani Jackky Bhagnani In Yangistan Movie (File Phone)

इसके अलावा 2014 में एक फिल्म आई थी 'यंगिस्तान' । फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन इस फिल्म में अभिनेता जैकी भगनानी ने एक यंग पॉलीटीशियन का किरदार निभाया था।

ये भी पढ़ें- यूपी में गैंगरेप: इंसाफ के लिए भटक रहा परिवार, की आत्मदाह की तैयारी

फिल्म में एक नौजवान लड़के की कहानी है, जो भारत के प्रधानमंत्री का बेटा है। वो जापान में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हंसी-खुशी रह रहा है। मगर अचानक पिता की मृत्यु होने जाने के चलते उसे प्रधानमंत्री बना दिया जाता है।

कटरीना की 'राजनीति'

Katrina Kaif katrina Kaif In Rajneeti Movie (File Photo)

अब बात करते हैं राजनीति पृष्ठभूमि पर बनी हिंदी सिनेमा की एक शानदार और सुपरहिट फिल्म 'राजनीति' की। ये फिल्म एक परिवार की राजनीति पर आधारित थी। इस फिल्म को बॉलीवुड में अपनी हटके फिल्में बनाने के लिए जाने जाने वाले निर्देशक प्रकाश झा ने बनाया था। इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी भारी थी।

ये भी पढ़ें- नेपाल का भारत पर वार: चीन के बाद दुश्मनी पर उतारू, तमाम शहरों पर किया कब्जा

जिसमें अजय देवगन, मनोज बाजपाई, रणबीर कपूर, नाना पाटेकर और कटरीना कैफ जैसे सितारे शामिल थे। इस फिल्म में लोग कटरीना को साड़ी पहनकर भाषण देते देख कर हैरान रह गए थे। फिल्म सुपरहिट ही रही थी। फिल्म में कटरीना ने एक विधवा राजनेता का किरदार निभाया था जो अपने पति की शादी के कुछ दिन बाद ही हत्या हो जाने के कारण राजनीति में मजबूरन आ जाती है। और चुनाव लड़ती है। फिल्म में कटरीना के अभिनय को पसंद किया गया था।

सुचित्रा सेन: आंधी

Suchitra sen Suchitra Sen In Andhi Movie (File Photo)

बॉलीवुड की एक पुरानी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म आंधी। जो 1975 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री सुचित्रा सेन और संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उस दौर में सुचित्रा सेन के किरदार को इंदिरा गांधी से प्रेरित बताया जाने लगा था।

ये भी पढ़ें- AAP नेता ने की आत्महत्या: पार्टी में मचा हड़कंप, कांग्रेस से जोड़ा जा रहा कनेक्शन

हालांकि फिल्ममेकर ने इससे इनकार किया था। फिल्म का निर्देशन गुलजार ने किया था। फिल्म को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था।

Newstrack

Newstrack

Next Story