×

देशीगर्ल के हब्बी निक ने शेयर किया वीडियो, तो फैंस ने कह दी ये बात

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स और एक्टिंग के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने फैशन सेंस से इंडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्तर में भी अलग पहचान बना चुकी है।

Roshni Khan
Published on: 16 Feb 2020 4:08 AM GMT
देशीगर्ल के हब्बी निक ने शेयर किया वीडियो, तो फैंस ने कह दी ये बात
X
देशीगर्ल के हब्बी निक ने शेयर किया वीडियो, तो फैंस ने कह दी ये बात

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स और एक्टिंग के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने फैशन सेंस से इंडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्तर में भी अलग पहचान बना चुकी है। वो अपने पति निक जोनस की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों अक्सर अपनी प्यार भरी फोटोज और वीडियोस सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी वैलेंटाइन डे मनाया। कुछ समय पहले ही निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिससे उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:कोरोना से हारा ये देश: नहीं बचा पा रहा जान, मौत का आंकड़ा 1600 पार

ये वीडियो शनिवार को शेयर किया गया था। इस वीडियो में निक और प्रियंका को बॉलीवुड सॉन्ग 'आंख मारे' पर जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो इटली के मिलान से शेयर किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन में निक ने लिखा, 'मेरी हमेशा की वैलेंटाइन के साथ शो से पहले की डांस पार्टी।"

निक ने अपने इस पोस्ट में प्रियंका को टैग भी किया है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। तो वहीं, मिलान में निक जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट से एक फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'हमेशा के लिए मेरा वैलेंटाइन। इस लेदर पैंट में वह जीआई जो जैसे दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:भूकंप से कांपा ये देश: घरों से निकल भागे लोग, मची अफरा-तफरी

निक और प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने खूब प्यार दिया है और उन्हें वैलेंटाइन डे भी विश किया है। कुछ फैन्स ने इस वीडियो को बेहद पसंद किया तो वहीं, कुछ फैन्स ने कहा कि अब वो दोनों के बच्चे देखना चाहते हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story