×

Nora Fatehi: हॉटनेस अलर्ट!! रेड हॉट ड्रेस में लाइमलाइट लूट ले गईं नोरा फतेही, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Nora Fatehi Hot Photos: बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर नोरा फतेही अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। नोरा फतेही जब भी कहीं स्पॉट होती हैं तो उनका आउटफिट खूब सुर्खियां बटोर लेता है, अपने हॉट और ग्लैमरस आउटफिट के चलते नोरा अपने फैंस की धड़कने बढ़ा देती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 28 May 2023 5:48 PM GMT
Nora Fatehi: हॉटनेस अलर्ट!! रेड हॉट ड्रेस में लाइमलाइट लूट ले गईं नोरा फतेही, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल
X
Nora Fatehi IIFA 2023 (Photo- Social Media)
Nora Fatehi Hot Photos: बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर नोरा फतेही अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। नोरा फतेही जब भी कहीं स्पॉट होती हैं तो उनका आउटफिट खूब सुर्खियां बटोर लेता है, अपने हॉट और ग्लैमरस आउटफिट के चलते नोरा अपने फैंस की धड़कने बढ़ा देती हैं। अब फिर नोरा फतेही का लेटेस्ट लुक लाइमलाइट में आ गया है, तो चलिए! आपको उसकी कुछ झलक दिखाते हैं।

IIFA 2023 के दौरान बेहद हॉट लुक में नजर आईं नोरा

पिछले दो दिनों से अबू धाबी में IIFA 2023 अवॉर्ड्स फंक्शन की जबरदस्त धूम मची हुई है, हालांकि 27 मई को इस इवेंट का आखिरी दिन था। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने इस इवेंट में अपनी खूबसूरती से चार चांद लगाया, उन्हीं में से एक अभिनेत्री नोरा फतेही भी रहीं। नोरा फतेही ने इस इवेंट में हॉटनेस और ग्लैमरस का भरपूर तड़का लगाया।

नोरा फतेही ने लूटी महफिल

वैसे तो IIFA 2023 में बॉलीवुड की कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने शिरकत की थी, और सभी ने बन-ठन कर इस इवेंट में अपना जलवा बिखेरा, हालांकि नोरा फतेही का अंदाज इस दौरान बेहद अलग दिखा, उन्होंने जैसे ही ग्रीन कारपेट पर एंट्री मारी, एक पल के लिए सभी की सांसे ही थम गईं। मिनटों में नोरा फतेही ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

नोरा के लुक की बात करें तो वह रेड कलर के लैटेक्स फैब्रिक बॉडीकॉन आउटफिट में नजर आईं, इस हॉट सी ड्रेस के साथ उन्होंने न कोई ऐक्ससरीज पहनी थी, सिर्फ बालों को ओपेन रखते हुए, उन्होंने मेकअप को भी मिनिमल रखा था, हालांकि इसके बावजूद वह अपने इस सिंपल लुक में इवेंट की पूरी लाइमलाइट लूट ले गईं।

नोरा ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की तस्वीरें

एक ओर जहां IIFA 2023 के दौरान के नोरा फतेही की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं वहीं अब उन्होंने भी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर कर दिए हैं, जिसमें उन्होंने किलर पोज देते हुए बेहद ही हॉट फोटोशूट कराया है। नोरा की इन तस्वीरों को देख फैंस और फॉलोअर्स उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहें हैं, उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स की बौछार हो रही है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story