×

Nora Fatehi के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई, जानें क्यों एक्ट्रेस ने जैकलीन फर्नांडिस पर लगाया इतना गंभीर आरोप

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर मानहानि का केस दर्ज किया है, जिसकी आज सुनवाई होनी है। आइए आपको विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 22 May 2023 9:36 AM GMT
Nora Fatehi के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई, जानें क्यों एक्ट्रेस ने जैकलीन फर्नांडिस पर लगाया इतना गंभीर आरोप
X
Nora Fatehi (Image Credit: Instagram)

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों काफी सुर्खियों में है। पहले तो दोनों सुकेश चंद्रशेखर के मामले को लेकर चर्चा में थीं, लेकिन इस बार दोनों एक्ट्रेस के बीच कानूनी जंग चल रही है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना दोनों एक्ट्रेस के बीच अनबन चल रही है। दरअसल, नोरा फतेही ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर मानहानि का केस दर्ज किया है, जिसकी सुनवाई आज होनी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो नोरा ने जैकलीन पर इतना बड़ा आरोप लगया है। आइए आपको बताते हैं।

क्या है मानहानि केस की वजह?

दरअसल, एक्ट्रेस नोरा फतेही ने दिसंबर 2022 में जैकलीन फर्नांडिस पर 200 करोड़ रुपए का मानहानि केस किया था। उन्होंने अपनी शिकायत में जैकलीन फर्नांडिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। नोरा ने कहा था कि जैकलीन उनका करियर बर्बाद कर रही हैं, नोरा ने बताया कि जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में उनका गलत तरीके से नाम घसीटकर उन्हें बदनाम कर रही हैं, इसलिए नोरा ने जैकलीन पर 200 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया है। वहीं, नोरा ने अपनी शिकायत में 15 मीडिया संस्थानों को भी आरोपी के तौर पर नामजद किया है।

नोरा ने जैकलीन के आरोपों को बताया गलत

बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस ने नोरा पर आरोप लगाया है कि उन्हें चंद्रशेखर से महंगे गिफ्ट मिले हैं, पर इस बता को नोरा ने गलत बताया और कहा की मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। नोरा फतेही ने इस बात से भी इंकार किया कि उन्हें चंद्रशेखर से कोई लग्जरी कार नहीं मिली थी। नोरा ने दावा किया था कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम बेवजह इस्तेमाल किया गया।

कोर्ट में आज होगी सुनवाई

इस मामले में नोरा ने साफतौर पर कहा था कि उनका सुकेश चंद्रशेखर से कोई लेना देना नहीं है। वे सुकेश को बस उसकी पत्नी मारिया पॉल के जरिए जानती थीं। नोरा ने सुकेश से महंगे तोहफे लेने की बात को भी सरासर गलत ठहराया था। वहीं, अब आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story