×

Parineeti-Priyanka: कजिन नहीं बल्कि सगी बहन की तरह ही खास बॉन्ड शेयर करती हैं प्रियंका-परिणीति, ये तस्वीरें हैं गवाह

Parineeti-Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बनीं हुईं हैं। परिणीति चोपड़ा की जब से उनके बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ सगाई हुई है, तभी से एक्ट्रेस आए दिन हेडलाइन्स में अपनी जगह बना रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 23 May 2023 11:58 AM GMT
Parineeti-Priyanka: कजिन नहीं बल्कि सगी बहन की तरह ही खास बॉन्ड शेयर करती हैं प्रियंका-परिणीति, ये तस्वीरें हैं गवाह
X
Parineeti-Priyanka Chopra (Photo- Social Media)
Parineeti-Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बनीं हुईं हैं। परिणीति चोपड़ा की जब से उनके बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ सगाई हुई है, तभी से एक्ट्रेस आए दिन हेडलाइन्स में अपनी जगह बना रहीं हैं। यही नहीं परिणीति अभी भी सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की कुछ अनसीन तस्वीरें साझा कर रहीं हैं जो चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं।

चर्चा में आई परिणीति द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की कुछ और अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें से उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और उसकी जमकर चर्चा हो रही है। हालांकि ये फोटो परिणीति और राघव की नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा और उनकी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा की है। जी हां!!

खास बॉन्डिंग साझा करती हैं परिणीति चोपडा और प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा कजिन सिस्टर हैं। परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पापा की छोटे भाई की बेटी हैं, हालांकि इनके बीच सगी बहनों से भी अधिक प्यार है, जो कि अक्सर ही हमें देखने को मिलता रहता है। दोनों एक-दूसरे के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं, और इस बात की गवाह सामने आई उनकी ये तस्वीरें हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने किया राघव चड्ढा का तिलक

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में सगाई की जितनी तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन के होने वाले पति राघव चड्ढा का तिलक करते नजर आ रही हैं। परिणीति द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर इसलिए भी चर्चा में आ गई क्योंकि परिणीति ने भी प्रियंका की शादी के दौरान ठीक ऐसे ही निक जोनस का तिलक किया था और अब ये दोनों ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं फैंस परिणीति और प्रियंका का प्यार और बॉन्डिंग देख इंप्रेस हो गए हैं।

जब परिणीति ने प्रियंका को लगाया गले

जानकारी हो कि परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को राघव चड्ढा संग सगाई की, वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की सगाई के लिए खासतौर पर लंदन से इंडिया आईं थीं। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा को हग किए हुए एक तस्वीर शेयर की और चोपड़ा सिस्टर्स की ये फोटो भी वायरल हो गई। जहां एक तरह ये फोटो वायरल हो ही रही है, वहीं दूसरी ओर प्रियंका की शादी के दौरान जब परिणीति ने प्रियंका को गले से लगाया था तो इतने साल पुरानी फोटो भी सोशल मीडिया पर अचानक से वायरल होने लगी है, वहीं यूजर्स चोपड़ा बहनों का बॉन्ड देख इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन दे रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story