×

Parineeti Chopra Raghav Chadha: कितने अमीर हैं परिणीति के होने वाले पति राघव चड्ढा? जानें AAP नेता से जुड़ी हर एक डिटेल

Parineeti Chopra Raghav Chadha: इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है। ऐसी खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि परिणीति चोपड़ा जिनसे शादी करने जा रही हैं, वह कितनी अमीर हैं।

Ruchi Jha
Published on: 11 May 2023 4:24 PM GMT
Parineeti Chopra Raghav Chadha: कितने अमीर हैं परिणीति के होने वाले पति राघव चड्ढा? जानें AAP नेता से जुड़ी हर एक डिटेल
X
Parineeti Chopra Raghav Chadha (Image Credit: Instagram)

Parineeti Chopra Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के बीच अफेयर और शादी के रूमर्स पिछले कई दिनों से हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया, जिसके बाद मीडिया में इन खबरों ने जोर पकड़ लिया कि दोनों अप्रैल के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इस बारे में दोनों की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। शादी की खबरों के बीच लोगों को लेकर चर्चाएं खूब हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि परिणीति चोपड़ा जिनसे शादी करने जा रही हैं, वह संपत्ति के मामले में कितने अमीर हैं? तो आइए हम आपको बताते हैं राघव चड्ढा कितने अमीर हैं और राधव चड्ढा की टोटल नेट वर्थ क्या है?

कौन है राघव चड्ढा और क्या करते हैं?

राघव चड्ढा एक भारतीय राजनेता और आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। वह दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। राघव चड्ढा ने बहुत कम उम्र में ही राजनीति में बड़ी सफलता हासिल कर ली। आप नेता राघव चड्ढा की कुल संपत्ति की बात करें, तो चुनाव नामांकन में दी गई जानकारी के मुताबिक राघव के पास करीब 37 लाख की संपत्ति है। उनके पास ना को कोई घर है और ना ही उनके नाम पर कोई जमीन है।

परिणीति और राघव में से कौन है कितना अमीर?

कमाई और संपत्ति के मामले में परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा से कहीं ज्यादा आगे है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो परिणीति हर महीने 40 लाख रुपयों से ज्यादा कमाई करती हैं। उनके पास करीब 60 करोड़ की संपत्ति है। परिणीति एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए से अधिक चार्ज करती है। दौलत ही नहीं कार के मामले में परिणीति राघव चड्ढा से कहीं आगे है। कार कलेक्शन की बात करें तो परिणीति के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है। जहां राघव के नाम पर सिर्फ एक मारूति स्विफ्ट डिजायर कार है, तो वहीं परिणीति के पास महंगी कारों का कलेक्शन हैं। परिणीति के कार कलेक्शन में ऑडी, क्यू 5, ऑडी ए6, जैगुआर एक्सजेएल जैसी लग्जरी कार शामिल हैं।

कब होगी परिणीति और राघव की शादी

मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 13 मई 2023 को सगाई करने जा रहे हैं, जिसका समारोह दिल्ली में रखा गया है। दोनों अपने इस खास दिन पर तकरीबन 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को न्यौता दे चुके हैं। वहीं, शादी की बात करें तो बीते दिनों खबर सामने आई थी कि परिणीति और राघव इसी साल अक्टूबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अब तक दोनों ने तो अपने रिश्ते पर न ही शादी की खबरों पर कोई अधिकारिक बयान दिया है। लेकिन दोनों का साथ में स्पॉट होना, डिनर और लंच डेट पर जाना, मैच देखने जाना यह सब लोगों को इनके रिश्ते की गवाही दे रहा है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story