×

शोक में बॉलीवुड: एक्टर की मौत से दुखी हुई परिणीति, कही ये बड़ी बात

एक्टर मोहित बघेल का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है।खबर है कि मोहित लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। मोहित का सलमान खान स्टारर फिल्म रेड्डी में अमर चौधरी का रोल फेमस हुआ था और उन्हें इस रोल से काफी लोकप्रियता मिली।

suman
Published on: 23 May 2020 1:30 PM GMT
शोक में बॉलीवुड: एक्टर की मौत से दुखी हुई परिणीति, कही ये बड़ी बात
X

मुंबई एक्टर मोहित बघेल का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है।खबर है कि मोहित लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। मोहित का सलमान खान स्टारर फिल्म रेड्डी में अमर चौधरी का रोल फेमस हुआ था और उन्हें इस रोल से काफी लोकप्रियता मिली। मोहित का करीब 6 महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था और उन्होंने कैंसर से लंबी जंग के बाद दम तोड़ दिया। हित के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। स्टार्स ने सोशल मीडिया पर मोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहित के निधन से दुखी परिणीति चोपड़ा ने भी ट्वीट कर दुख जाहिर किया है।

परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा- साथ काम करने वाले लोगों में से सबसे अच्छे इंसान. हमेशा हैप्पी, पॉजिटिव और मोटिवेटेड. लव यू मोहित. RIP.#JabariyaJodi.

यह पढ़ें...गलती पड़ेगी भारी: नियमो की उड़ रहीं धज्जियां, ईद के कारण बाजारों में उमड़ा सैलाब



मोहित बघेल परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा कि फिल्म जबरिया जोड़ी का हिस्सा थे। परिणीति चोपड़ा मोहित के निधन से काफी दुखी हैं। फिल्म ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर ने भी मोहित के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। वो मोहित के निधन से काफी दुखी हैं। मोहित फिल्म ड्रीम गर्ल में भी नजर आए थे।

यह पढ़ें..मुंबई से गोरखपुर जा रही ट्रेन पहुंच गई ओडिशा, रोते हए यात्री बोले- हम घर कैसे जाएंगे

बता दें कि मोहित ने अपने होमटाउन मथुरा में आखिरी सांस ली। शुक्रवार रात तबीयत खराब होने के बाद मोहित को अस्पताल ले जाया गया।लेकिन मोहित को बचा नहीं सके।मोहित ने चाइल्ड कॉमेडी आर्टिस्ट के रुप में करियर शुरू किया था। मोहित की कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आती थी। वो कलर्स के टीवी शो छोटे मियां में नजर आए थे। इसके अलावा वो पेशवा बाजीराव में भी दिखे। मोहित बघेल को पहचान फिल्म रेडी से मिली। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान संग काम किया। उनके कैरेक्टर का नाम अमर चौधरी था। फिल्म में उनका कैरेक्टर काफी फनी था।

suman

suman

Next Story