×

अनुराग कश्यप और अश्लील वीडियो, एक्ट्रेस ने किया नया खुलासा, बताई शर्मनाक बात

एक्ट्रेस पायल घोष ने बताया कि अनुराग कश्यप ने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती की। पायल घोष द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बाद कई सेलिब्रिटी अनुराग कश्यप के समर्थन में खड़े हो गए हैं।

Newstrack
Published on: 21 Sep 2020 5:44 AM GMT
अनुराग कश्यप और अश्लील वीडियो, एक्ट्रेस ने किया नया खुलासा, बताई शर्मनाक बात
X
पायल घोष ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ट्वीट लिखा था। उन्होंने कहा था कि अनुराग ने साल 2015 में उनके साथ यौन शोषण किया।

मुंबईः मौजूदा समय बॉलीवुड में एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। अब नए विवाद में एक्ट्रेस पायल घोष ने बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस पायल घोष ने बताया कि अनुराग कश्यप ने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती की। पायल घोष द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बाद कई सेलिब्रिटी अनुराग कश्यप के समर्थन में खड़े हो गए हैं।

अनुराग कश्यप पर लगाए गए आरोप 'घटिया हथकंडा'- डायरेक्टर की एक्स वाइफ

एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर जो आरोप लगाए हैं उसके विरोध में डायरेक्टर की एक्स वाइफ ने पायल घोष के आरोपों पर आपत्ति जाहिर की है और एक्ट्रेस के आरोपों को 'घटिया हथकंडा' बताया है। वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अनुराग कश्यप का समर्थन किया है।

Anurag Kashyap Ex Wife Aarti Bajaj अनुराग कश्यप और अश्लील वीडियो, एक्ट्रेस ने किया नया खुलासा, बताई शर्मनाक बात-(courtesy-social media)

ये भी देखें: सीताराम बाजार में हुआ जोर का धमाका, मच गई अफरा-तफरी, कई लोग दबे

मीटू मूवमेंट के दौरान सुनाई थी यौन शोषण की कहानी

दिए गए एक इंटरव्यू में पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोपों कीझड़ी लगा दी है। एक्ट्रेस की मानें तो अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए। पायल घोष का कहना है कि मीटू मूवमेंट के दौरान भी उन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी सुनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने खुद वे ट्वीट डिलीट कर दिए।

actress tapsi pannu अनुराग कश्यप और अश्लील वीडियो, एक्ट्रेस ने किया नया खुलासा, बताई शर्मनाक बात-(courtesy-social media)

माफ़ी मांगने पर माफ़ करने को तैयार

एक्ट्रेस पायल घोष का कहना है कि उन्हें उनके परिवार के सपोर्ट की जरूरत है। इसके बाद ही वह एजेंसी से संपर्क करेंगी। लेकिन, अगर अनुराग कश्यप इस बीच उनसे माफी मांगते हैं तो वह उन्हें माफ करने के लिए भी तैयार हैं। इसके साथ ही पायल ने बॉलीवुड से भी सपोर्ट की उम्मीद जताई है। बता दें कि पायल घोष ने सोशल मीडिया के जरिए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

payal ghosh- anurag kashyap-2 अनुराग कश्यप और अश्लील वीडियो, एक्ट्रेस ने किया नया खुलासा, बताई शर्मनाक बात-(courtesy-social media)

ये भी देखें: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज: इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, IMD ने बताया

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप मेरे खिलाफ साजिश-अनुराग

पायल घोष के आरोपों के बाद अनुराग कश्यप ने एक के बाद एक क्रमवार कई ट्वीट किए और एक्ट्रेस के आरोपों पर तंज कसा था। अनुराग कश्यप ने बताया कि पायल द्वरा मेरे ऊपर लगाए गए आरोप उनके खिलाफ साजिश है। अनुराग पर पायल घोष ने ये आरोप तब लगाए हैं, जब वह कंगना रनौत और रवि किशन सहित अन्य के साथ जुबानी जंग में भिड़े हुए हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story