×

पर्ल पंजाबी: एक्ट्रेस बनने का संजोया था सपना, ऐसा क्या हुआ करना पड़ गया सुसाइड?

20 साल की पर्ल बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती थीं। वो लंबे समय से फिल्मों में स्ट्रगल कर रही थीं लेकिन सफलता ना मिलने के कारण निराश थीं।

Aditya Mishra
Published on: 30 Aug 2019 9:23 AM GMT
पर्ल पंजाबी: एक्ट्रेस बनने का संजोया था सपना, ऐसा क्या हुआ करना पड़ गया सुसाइड?
X

मुंबई: एक्ट्रेस पर्ल पंजाबी ने मुंबई में अपने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। यह घटना शुक्रवार रात की है। पर्ल का घर ओशिवारा में स्थित था।

20 साल की पर्ल बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती थीं। वो लंबे समय से फिल्मों में स्ट्रगल कर रही थीं लेकिन सफलता ना मिलने के कारण निराश थीं।

यह भी पता चला है कि पर्ल पंजाबी फिलहाल किसी जगह नौकरी कर रही थीं। पर्ल की उनकी मां से अनबन रहती थी।

ये भी पढ़ें...शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गयी थी ये अभिनेत्रियाँ, नंबर-1 पर हैं श्रीदेवी

पहले भी किया था सुसाइड का प्रयास

पुलिस के अनुसार पर्ल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसे जब भी गुस्सा आता था वह खुद पर काबू नहीं कर पाती थी। पर्ल ने पहले भी दो बार सुसाइड करने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसकी जान बचाई ली गई थी।

ये भी पढ़ें...लीक हुई ‘साहो’! ऐसे डाउनलोड कर रहे लोग, मूवी रिलीज के पहले दिन हुआ कांड

आत्महत्या से पहले क्या हुआ था?

मॉडल पर्ल पंजाबी जिस बिल्डिंग में रह रही थीं, उसके गार्ड बिपिन कुमार ठाकुर ने बताया, 'घटना रात में करीब 12.15 और 12.30 के बीच हुई। इससे पहले किसी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

मुझे लगा कि कोई रोड पर चिल्ला रहा है। जब मैं वहां गया तो पता चला कि चिल्लाने की आवाज थर्ड फ्लोर से आ रही है। इसी फ्लोर पर पर्ल पंजाबी रहती थीं।

पर्ल ने आवेश में आकर बिल्डिंग की टेरेस से छलांग लगा ली और उनकी मौत हो गई। आमतौर पर टेरेस का दरवाजा बंद रहता था, लेकिन बिल्डिंग का सेक्युरिटी गार्ड किसी काम से टेरेस खुला छोड़ गया था। थोड़ी देर बाद जब वो आया तो उसने देखा कि पर्ल गंभीर रूप से जख्मी हालत में जमीन पर पड़ी थीं।

पर्ल को तुरंत कोकिलाबेन अस्प्ताल में ले जाकर एडमिट किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ओशिवारा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...Saahoreview: कलाकारों ने लिए इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस पर क्या रहेगा आंकड़ा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story