×

पूनम की एक FIR: मशहूर बिजनेसमैन बुरा फंसे, बॉलीवुड में मचा तहलका

एंटरटेनमेंट की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडेय को तो आप जानते ही होंगे। पूनम पांडेय जिनकी एक झलक पाने के लिए सोशल मीडिया पर इनके फैंस का तांता लगा ही रहता है।

Roshni Khan
Published on: 8 Feb 2020 10:46 AM GMT
पूनम की एक FIR: मशहूर बिजनेसमैन बुरा फंसे, बॉलीवुड में मचा तहलका
X

मुंबई: एंटरटेनमेंट की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडेय को तो आप जानते ही होंगे। पूनम पांडेय जिनकी एक झलक पाने के लिए सोशल मीडिया पर इनके फैंस का तांता लगा ही रहता है। लेकिन आज हम आपको बोल्ड पूनम की एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। अपने हॉट और बोल्ड लुक के लिए फेमस पूनम इस बार किसी फोटोशूट या वीडियो की वजह से चर्चा में नहीं आई हैं बल्कि इन्होने तो बॉलीवुड की फेमस अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति पर ही FIR दर्ज करा दी है।

ये भी पढ़ें:सैफ अली खान की बिटिया ने इस ड्रेस में ढाया कहर, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

FIR दर्ज करा दी है

आपको बता दें कि पुनम पांडेय ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जो की भारत के मशहूर बिजनेस में जाने जाते हैं उन पर FIR दर्ज करा दी है। इसके बाद से ही पूनम तेजी से सुर्खियों में बनी हुई हैं। तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूनम तेजी से ट्रोल हो रही हैं।

दरसल हुआ है कि पूनम पांडे द्वारा Armsprime Media के साथ 2019 में साइन किए गए एक कॉन्ट्रैक्ट के साथ शुरू हुआ था। ये कंपनी एक एप बनाने वाली थी जिससे होने वाले फायदे का एक तय हिस्सा पूनम को मिलना था।

पूनम पांडेय के मुताबिक उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था जब उन्हें पता चला कि मुनाफे की शेयरिंग को लेकर फर्क किया गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर आते ही उन्हें उनके प्राइवेट नंबर पर कॉल्स आनी शुरू हो गईं, जिनमें उनसे अलग-अलग तरह के अनुरोध किए जाते थे। पूनम ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की लेकिन उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ केस दर्ज करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें:अंग्रेज़ों के जमाने का पुल बना सहारा, गरीबों के लिए होगा वरदान

देश छोड़ने के बाद भी नहीं बदलीं चीजें

मिली जानकारी के मुताबिक, पूनम तीन महीने के लिए देश से ये सोचकर बाहर गई थीं कि चीजें उसके बाद बेहतर हो जाएंगी और हालात उसके बाद बदल जाएंगे। उन्होंने अपना नंबर बदलकर भी देखा लेकिन चीजें नहीं बदलीं। आपको बता दें कि इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करने का फैसला किया। पूनम नशा, द जर्नी ऑफ कर्मा और आ गया हीरो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story