×

अंग्रेज़ों के जमाने का पुल बना सहारा, गरीबों के लिए होगा वरदान

जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए रोजी रोटी कमाने के लिए जमीन पर दुकानें  लगाते हैं। लेकिन अब नगर निगम ने प्लान बनाकर इस पुल को आदर्श सब्जी मंडी बनाने का मन बना लिया है। इस पुल पर करीब 100 दुकाने बनाई जा रही है।

SK Gautam
Published on: 8 Feb 2020 10:05 AM GMT
अंग्रेज़ों के जमाने का पुल बना सहारा, गरीबों के लिए होगा वरदान
X

आसिफ अली

शाहजहांपुर: कभी इस पुल पर से भारी वाहन गुजरते थे। लेकिन आज ये पुल करीब 100 गरीब परिवारों के लिए रोजी रोटी का साधन बनने वाला है। दरअसल अंग्रेजों के जमाने में बने इस की मियाद खत्म हो चुकी थी। इसलिए इस पुल को बंद करके नया पुल बनाया गया था। लेकिन आज जब नगर निगम के अधिकारियों ने इस पुल पर दुकान बनाने के निशान लगाए तो आसपास सब्जी बेचने वालों के चेहरे खिल उठे। अब इस पुल को आदर्श सब्जी मंडी बनाया जा रहा है। इससे एक फायदा नगर निगम को भी होने वाला है। पुल पर बनने वाली दुकानों के किराये से नगर निगम की आये भी बढ़ जाएगी।

पुल को अंग्रेजों के जमाने में सन 1914 में बनाया गया था

दरअसल चौक कोतवाली के राजघाट चौकी के पास अंग्रेजों के सामने मे लोहे का पुल बनाया गया था। ये इसलिए और भी खास हो जाता है क्योंकि ये पुल बरेली की ओर से आने वाले लोग को सिटी से जोड़ता है। इस पुल को अंग्रेजों के जमाने में सन 1914 में बनाया गया था। जो अब 106 साल पुराना हो चुका है। इसकी लंबाई करीब 180 मीटर है।

ये भी देखें : डिफेंस एक्सपो 2020: आओ देखें जरा किसमें-कितना है दम

हालांकि की पुल देखने मे जर्जर हालत में पहुंच चुका था। इसलिए जिला प्रशासन ने इस पुल को बंद कर दिया था। उसके बराबर में नया पुल बनाया गया है। जिसके ऊपर से भारी वाहन निकाले जाने लगे। इसी बीच अब शहर की नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिल गया। तब शहर में तेजी के साथ विकास कार्य भी शुरू हो गया।

दुकानें सब्जी बेचने वालों को होगा आवंटन

वहीं इस पुल के पास खाली पड़ी जमीन पर करीब 100 गरीब परिवार हैं। जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए रोजी रोटी कमाने के लिए जमीन पर दुकानें लगाते हैं। लेकिन अब नगर निगम ने प्लान बनाकर इस पुल को आदर्श सब्जी मंडी बनाने का मन बना लिया है। इस पुल पर करीब 100 दुकाने बनाई जा रही है। इन दुकानों को नगर निगम पुल के आसपास सब्जी बेचने वालों को आवंटित करेगा। जिसका किराया नगर निगम वसूलेगा। इस नगर निगम को भी फायदा होगा। दुकानों का किराया आने से नगर निगम के आये का साधन भी बढ़ जाएगा।

आज नगर आयुक्त संतोष कुमार शुक्ला,डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस चिनप्पा पुल के पास पहुचे थे। डीएम ने इस पुल को आदर्श सब्जी मंडी बनाने का आदेश दिया और साथ ही एक सप्ताह मे पुल को आदर्श सब्जी मंडी बनाने का फरमान भी सुना दिया। काफी तेजी से पुल पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

उसके बाद नगर आयुक्त ने सभी सब्जी बेचने वाले गरीब दुकानदारों को गांधी पार्क मे इकट्ठा किया। जिसमें सभी लोगों से बातचीत की गई और उनसे कुछ जरूरी का कागजात इकट्ठा करने के बात की। दुकानदारों को पता चला कि अब वह जमीन पर नही बल्कि दुकान पर बैठकर सब्जी बेचेंगे तो उनके चेहरे पर खुशी देखते बनती थी।

ये भी देखें : बहुत गरीब हो गए अंबानी! कहा- दिवालिया हो चुका हूं मैं, मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं

यह पुल 106 पुराना हो चूका है

इस पुल की एक और खासियत सामने आई है। इस पुल की उम्र 106 साल हो चुकी है। अंग्रेजों के जमाने मे पुल बनाया गया था। जिला प्रशासन द्वारा पुल को बंद करने से पहले इस पुल की जब जांच कराई गई थी। तब पता चला था कि पुल भारी वाहनों के गुजरने के लायक नही बना था। लेकिन जब दूसरा नया पुल बना उसके बाद मजबूती के लिहाज से नये पुल से ज्यादा पुराना पुल मजबूत साबित हुआ है।

वही नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद तेजी से विकास कार्य चल रहा है। इसलिये अब इस पुल पर आदर्श सब्जी मंडी बनाई जा रही है। आसपास जमीन पर बेचने वालों को पुल पर बनाई जाने वाली दुकाने आवंटित की जाएगी। इस पुल के दोनो ओर करीब 15 मीटर की जगह पार्किंग की दी जाएगी। इससे एक फायदा ये भी है कि यहां पर लगने वाला जाम अब नही लगेगा। और साथ ही नगर निगम की आये भी बङेगी। उनका कहना है कि जांच मे पता चला है कि पुराना पुल नये पुल से ज्यादा मजबूत है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story