×

पौरशपुर का टीजर जारी: आते ही सोशल मीडिया पर छाया, अभी देखें Video

पौरशपुर में मिलिंद सोमन को बोरिस व ट्रांसजेंडर के रूप में देखेंगे जिसका दिमाग बहुत तेज होता हैं। जिसका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता हैं। बोरिस राज्य में पुरुषों और महिलाओं की समानता पर सवाल उठाता है।

Newstrack
Published on: 6 Dec 2020 1:55 PM GMT
पौरशपुर का टीजर जारी: आते ही सोशल मीडिया पर छाया, अभी देखें Video
X
पौरशपुर का टीजर जारी: आते ही सोशल मीडिया पर छाया, अभी देखें Video

मुंबई: ALTBalaji और ZEE5 के आने वाले शो 'पौरशपुर' प्रोमो रिलीज हो चुका हैं। 'पौरशपुर' का प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा हैं। प्रोमो को रिलीज होते ही मिलिंद सोमन और अन्नू कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए है हैं। शो में शिल्पा शिंदे (रानी मीरावती), अन्नू कपूर (राजा भद्रप्रताप), शहीर शेख (वीर सिंह), साहिल सलाथिया (भानू), मिलिंद सोमन (बोरिस), पोलोमी दास (काला), आदित्य लाल (प्रिंस रनवीर) और अनंत विजय जोशी (प्रिंस आदित्य) के रूप में दिखाई देंगे। यह टीजर में आपको शो के बारे में और अधिक जानने के लिए इच्छुक बना देगा।

पौरशपुर में इस तरीके से किया जाता हैं औरतों पर अत्याचार

इस प्रोमो वीडियो में खूबसूरत सेट और शानदार शॉट, सत्ता की लड़ाई, खून से सनी तलवारें, वासना, प्रभावशाली संवाद, पुरुषों और महिलाओं के बीच असमानता । इस सबमें राजनीति, 'पौरशपुर' की दुनिया में यह सब दिखाई देगा। प्रोमो में अन्नू कपूर को राजा भद्रप्रताप सिंह के रूप में दर्शया गया हैं। जो कि पौरशपुर के बहुत ही गलत साम्राज्य पर राज करते हैं। पौरशपुर एक ऐसा साम्राज्य हैं। महिलाओं को अपनी इच्छा के के विरुद्ध उनको एक सामान के रूप में रखा जाता हैं। और ऐसा करने के बाद महिला को पुरुष की संपत्ति माना जाता है। वहां के राजवंश के लोग औरतों की आजादी खुद तय करते हैं। पौरशपुर' की महिलाओं को राज्य में पुरुषों द्वारा की गई किसी भी मांग को औरतें मना नहीं कर सकती हैं।

Paurshpur 2

ये भी पढ़ें: सभी के निशाने पर कंगना! अब इस भोजपुरी स्टार ने बोला हमला, कहीं ऐसी बातें

मिलिंद सोमन बने एक आकर्षक ट्रांसजेंडर

वह मना करने जैसा कोई नियम नहीं बना हैं औरतों के लिए। पुरुषों के आदर्श वरिष्ठ जो कानून बनाये थे उसका प्रचलन अब तक कहलता आ रहा हैं। पौरशपुर की रानी मीरावती के रूप में अभिनेत्री शिल्पा शिंदे को भी देखेंगे जो ब्यूटी विद ब्रेन का एक आदर्श मिसाल हैं। मीरावती, अपनी बुद्धि और ज्ञान से पौरशपुर को एक शक्तिशाली साम्राज्य के रूप में खड़ा करती है। पौरशपुर में मिलिंद सोमन को बोरिस व ट्रांसजेंडर के रूप में देखेंगे जिसका दिमाग बहुत तेज होता हैं। जिसका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता हैं। बोरिस राज्य में पुरुषों और महिलाओं की समानता पर सवाल उठाता है। प्रोमो में वीर सिंह किरदार निभा वीर सिंह निभा रहे हैं। इस प्रोमो में सारे कलाकारों का झलक दिखाई देता हैं। पौरशपुर ट्रेलर 8 दिसंबर 2020 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें: कंगना ने खुद को बताया हॉटेस्ट टारगेट, कहा-…तो 72 मुल्कों की पुलिस मेरे पीछे होती

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story