×

नच बलिए 9: प्रिंस और युविका बने विनर, ये रही रनरअप की लिस्ट!

टीवी जगत के फेमस सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 ने खूब चर्चा बटौरी हैं। चाहे कंट्रोवर्शी में हो या फिर एंटरटेंमेंट में शो को लोगों ने खूब पसंद किया है।

Shreya
Published on: 30 Oct 2019 9:09 AM GMT
नच बलिए 9: प्रिंस और युविका बने विनर, ये रही रनरअप की लिस्ट!
X
नच बलिए 9: प्रिंस और युविका बने विनर, ये रही रनरअप की लिस्ट!

मुंबई: टीवी जगत के फेमस सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 ने खूब चर्चा बटौरी हैं। चाहे कंट्रोवर्शी में हो या फिर एंटरटेंमेंट में शो को लोगों ने खूब पसंद किया है। शो के नए थीम और नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स डांस से एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अब नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि शो के इस सीजन के विनर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी होंगे।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी होंगे विनर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नच बलिए 9 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग हो चुकी है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी नच बलिए 9 की विनर होगी। हालांकि शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड अभी तक ऑन एयर नहीं हुआ है, लेकिन एपिसोड के टेलिकास्ट होने से पहले ही शो के विनर का नाम लीक हो चुका है।



यह भी पढ़ें: Big Boss 13: सिद्धार्थ हुए बेघर, अब शो से किसकी होगी वापसी

चौथा रियलिटी शो जीते प्रिंस

अगर प्रिंस और युविका के लव स्टोरी की बात की जाए तो दोनों की प्रेम कहानी सलमान खान के शो बिग बॉस में शुरु हुई थी और उस साल बिग बॉस का खिताब प्रिंस ने जीता था। अब प्रिंस और युविका दोनों सलमान के ही शो नच बलिए का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। बता दें कि अगर प्रिंस के इस शो को जीतने की ये खबर सच हुई तो प्रिंस का ये चौथा रियलिटी शो होगा, जिसका खिताब वो अपना नाम करेंगे।

प्रिंस और युविका की जोड़ी की लोकप्रियता बिग बॉस से ही बनी हुई है और दोनों टीवी की सबसे फेमस जोड़ी में से एक है। नच बलिए में दोनों ने शुरुआत से ही अपने डांस से लोगों को इम्प्रेस किया है। दोनों की फैन फॉलोइंग भी ज्यादा है।

ये जोड़ी रही रनरअप

प्रिंस और युविका के विनर बनने के साथ इस सीजन के रनरअप के रूप में रही जोड़ियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी की जोड़ी फर्स्ट रनरअप रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की जोड़ी तीसरे नंबर पर रही।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर साथ होंगे रणवीर-दीपिका! भंसाली की इस फिल्म में आएंगे नजर

Shreya

Shreya

Next Story