Priyanka Chopra: बदले लुक के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुँची भारत, बहन की रोका सेरेमनी में होंगी शामिल

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपने देश इंडिया वापस आ गईं हैं। उन्हें शुक्रवार को एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान गौर करने वाली बात तो यह थी कि एक्ट्रेस को उनकी पूरी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।

Shivani Tiwari
Published on: 31 March 2023 3:32 PM GMT
Priyanka Chopra: बदले लुक के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुँची भारत, बहन की रोका सेरेमनी में होंगी शामिल
X
Priyanka Chopra And Nick Jonas Land In Mumbai (Photo- Social Media)
Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपने देश इंडिया वापस आ गईं हैं। उन्हें शुक्रवार को एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान गौर करने वाली बात तो यह थी कि एक्ट्रेस को उनकी पूरी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।

बेटी मालती को पहली बार इंडिया लेकर आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अकेले नहीं बल्कि अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया आई हुईं हैं। वहीं उनकी बेटी मालती जन्म लेने के बाद पहली बार इंडिया आईं है, ऐसे में यह ट्रिप यकीनन सबके लिए खास है। प्रियंका को उनके परिवार के साथ शुक्रवार को दोपहर में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और अब सोशल मीडिया पर उनकी हैप्पी फैमिली पिक्चर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्या बहन परिणीति की रोका सेरेमनी में शामिल होने के लिए इंडिया आईं हैं प्रियंका चोपड़ा

जहां बॉलीवुड की गलियारों में परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर बाजार काफी गर्म चल रहा है, उसी बीच प्रियंका, निक और बेटी मालती का इंडिया आना कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की खबरें सच हैं और दोनों की जल्द रोका सेरेमनी होने जा रही है। यानी कि प्रियंका अपनी बहन परिणीति की रोका सेरेमनी में ही शामिल होने के लिए इंडिया आईं हैं।

सिंगर हार्डी संधू ने परिणीति की शादी की खबरों पर लगा दी मुहर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों पर संजीव अरोड़ा एक ट्वीट कर मुहर लगा ही चुके थे, लेकिन फिर भी लोगों कहीं न कहीं शक था। लेकिन अब सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने भी परिणीति के रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। हार्डी संधू ने बताया कि उन्हें जैसे ही पता चला उन्होंने परिणीति को फोन किया और उन्हें शादी के लिए बधाई भी दी। हार्डी की इस बात से तो यह साफ हो जाता है कि बॉलीवुड की गलियारों में एकबार फिर बहुत जल्द शहनाइयां बजने वाली हैं।

लाइमलाइट लूट ले गई बेबी मालती

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती को अपने कैमरों में कैद करने के लिए एयरपोर्ट के बाहर बहुत से मीडियाकर्मी खड़े थे। जैसे ही तीनों बाहर आए लोगों के बीच होड़ सी मच गईं। हालांकि इस दौरान बेबी मालती पूरी लाइमलाइट लूट ले गईं। प्यारी सी फ्रॉक पहने मालती का क्यूट सा फेस हर किसी का दिल चुरा ले गया। वहीं प्रियंका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह खूबसूरत लग रहीं थीं और हैंडसम हंक निक डेनिम और हुडी के साथ काफी स्मार्ट लग रहे थे। कपल ने बेटी के साथ मीडिया को जमकर पोज दिया।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story