×

भाई के डेट करने पर बोलीं प्रियंका, कहा- ये नहीं है मेरा मैटर

कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अंबानी परिवार के गणपति पूजा में शामिल हुए थे। इस दौरान वो साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ दिखे थे।

Shreya
Published on: 9 Jun 2023 1:08 PM GMT
भाई के डेट करने पर बोलीं प्रियंका, कहा- ये नहीं है मेरा मैटर
X

मुंबई: कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अंबानी परिवार के गणपति पूजा में शामिल हुए थे। इस दौरान वो साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ दिखे थे। दोनों की तस्वीरों सामने आने के बाद दोनों के डेट करने की खबरों ने तेजी पकड़ ली है। खबरें आ रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये मेरा मैटर नहीं है- प्रियंका

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि, मैं दूसरों की लाइफ के बारे में बात नहीं करुंगी क्योंकि वो मेरा मैटर नहीं है। ये सिद्धार्थ की पर्सनल लाइफ है और आपको उसी से पूछना चाहिए, जब भी आप उससे मिले।

यह भी पढ़ें: Marjaavaan Trailer: सिद्धार्थ-तारा की लव स्टोरी में विलेन रितेश, देखें ट्रेलर

बता दें कि कुछ समय पहले सिद्धार्थ अपनी सगाई को लेकर चर्चा में थे। सिद्धार्थ की उनकी गर्लफ्रेंड इशिता से सगाई हुई थी और वो जल्द ही शादी करने वाले थे। लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों ही अलग हो गए। हालांकि सगाई टूटने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में करेंगी वापसी-

प्रियंका की वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ लीड रोल में हैं। इस फिल्म को सोनाली बोस ने निर्देशन किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसको काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सेल: Flipkart और Amazon देगा ये ऑफर, जानिए आपके लिए क्या है खास

Shreya

Shreya

Next Story