×

वायरल हो गया प्रियंका का अपनी बहन को विश करने का ये अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपना बर्थडे 3 खास लोगों के साथ सेलिब्रेट करेंगी।

Shreya
Published on: 22 Oct 2019 11:36 AM GMT
वायरल हो गया प्रियंका का अपनी बहन को विश करने का ये अंदाज
X
वायरल हो गया प्रियंका का अपनी बहन को विश करने का ये अंदाज

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपना बर्थडे 3 खास लोगों के साथ सेलिब्रेट करेंगी। जिसमें उनकी मैनेजर नेहा, उनकी मेकअप आर्टिस्ट मिताली और फिल्म ‘द गर्ल ऑफ दि ट्रेन’ की डायरेक्टर रिभु शामिल हैं। इन लोगों ने परिणीति के लिए अलीबाग में एक पार्टी रखने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें: ड्रीम गर्ल से शादी करने के लिए किया था धर्म परिवर्तन, ऐसे हुई धर्मेंद्र-हेमा की शादी

जैसा कि एक्ट्रेस एक साल बड़ी हो चुकी हैं तो इस मौके पर परिणीति की बहन यानि प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए एक स्वीट बर्थडे विश शेयर किया है। पीसी ने परिणीति के साथ एक प्यारी सी तस्वीर सांझा करते हुए लिखा कि, जन्मदिन मुबारक हो टिशा। ये साल अब तक का सबसे अच्छा साल हो, ढेर सारा प्यार।

वर्क फ्रंट-

परिणीति फिलहाल अपने प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं। वो इस समय सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

इसके अलावा परिणीति ने जल्द ही में फिल्म ‘द गर्ल ऑफ दि ट्रेन’ की शूटिंग खत्म की है।

इसके बाद वो ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। इसके अलावा बीते दिनों ये घोषणा हुई थी कि पीसी और परिणीति फिल्म फ्रोजेन 2 के लिए आवाज डब करेंगी।

यह भी पढ़ें: अब कैसे मानेगी दिवाली, रद्द हुई 265 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Shreya

Shreya

Next Story