TRENDING TAGS :
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का जलवा, NMACC में पहनी इतने साल पुरानी साड़ी, दाम जानकर चौंक जाएँगे आप
Priyanka Chopra Outfit: प्रियंका चोपड़ा के एक लुक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Priyanka Chopra Outfit (Photo- Social Media)
Priyanka Chopra Outfit: प्रियंका चोपड़ा इस समय इंडिया आईं हुईं हैं और खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। जब से उन्होंने अपने देश भारत में कदम रखा है, तभी से आए दिन हेडलाइन्स में अपनी जगह बना रहीं हैं। अपने काम के साथ ही प्रियंका अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाती हैं। प्रियंका के एक लुक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
NMACC लॉन्च इवेंट में प्रियंका ने बिखेरा जलवा प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की ग्रैंड ओपनिंग का हिस्सा बनीं थीं, यह इवेंट दो दिनों तक चला था, और प्रियंका ने दोनों दिन इवेंट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। हालांकि दूसरे दिन उन्होंने जो आउटफिट पहना हुआ था, उसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रहीं थीं, आउटफिट उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
चर्चा में आ गया प्रियंका चोपड़ा का यह आउटफिट प्रियंका NMACC लॉन्च इवेंट के दूसरे दिन पति निक जोनस के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचीं। प्रियंका ने जैसे ही एंट्री मारी सबका ध्यान उनके आउटफिट पर ही टिक गया। लोग टुकटुकी लगाए प्रियंका को ही देखने लगे। प्रियंका ने इवेंट में ब्रोकेड बनारसी सिल्क साड़ी पहनी हुई थी, इसके साथ उन्होंने बस्टियर ब्लाउज पेयर किया हुआ था, जो बेहद स्टाइलिश लग रहा था। क्या थी इस साड़ी की खास बात प्रियंका चोपड़ा की इस साड़ी की कुछ खास बातें हैं, जिसकी वजह से यह साड़ी लाइमलाइट में आ गई है। बता दें कि प्रियंका की साड़ी 65 साल पुरानी साड़ी है, जी हां!! आपने सही पढ़ा! प्रियंका चोपड़ा की यह साड़ी 65 साल पुरानी है और इसे डिजाइन करने में पूरा 6 महीने का समय लगा है, जिसका जिक्र प्रियंका चोपड़ा ने खुद किया है। प्रियंका के इस आउटफिट को फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया हुआ था। 
निक जोनस के साथ खिंचवाई रोमांटिक तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा इस बार अकेले नहीं बल्कि पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया आईं हुईं हैं। अंबानी परिवार के NMACC लॉन्च इवेंट में प्रियंका के साथ निक जोनस भी पहुंचे थे, सूट बूट पहने निक भी किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहें हैं। देखें - 

प्रियंका चोपड़ा की इस साड़ी की कुछ खास बातें हैं, जिसकी वजह से यह साड़ी लाइमलाइट में आ गई है। बता दें कि प्रियंका की साड़ी 65 साल पुरानी साड़ी है, जी हां!! आपने सही पढ़ा! प्रियंका चोपड़ा की यह साड़ी 65 साल पुरानी है और इसे डिजाइन करने में पूरा 6 महीने का समय लगा है, जिसका जिक्र प्रियंका चोपड़ा ने खुद किया है। प्रियंका के इस आउटफिट को फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया हुआ था।
निक जोनस के साथ खिंचवाई रोमांटिक तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा इस बार अकेले नहीं बल्कि पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया आईं हुईं हैं। अंबानी परिवार के NMACC लॉन्च इवेंट में प्रियंका के साथ निक जोनस भी पहुंचे थे, सूट बूट पहने निक भी किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहें हैं। देखें - 

Next Story