×

प्रियंका चोपड़ा का चोली लैस पिक्चर शूट, साथ ही वेस्टर्न लुक और मंगल-सूत्र

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया। इस फोटोशूट के लिए प्रियंका चोली लैस हुई हैं। तस्वीरों में वो बिना ब्लाउज के साड़ी पहने नजर आईं।

Vidushi Mishra
Published on: 8 Jun 2019 6:43 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा का चोली लैस पिक्चर शूट, साथ ही वेस्टर्न लुक और मंगल-सूत्र
X

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा इस वक्त मुंबई आई हुई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान कैजुअल लुक में दिखीं। वो काफी खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने डेनिम जैकेट और ट्राउजर पहना हुआ था।

यह भी देखें... टप्पल कांड में राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने लिया ब्योरा, आज करेंगी दौरा

वेस्टर्न लुक में प्रियंका का देसी टच देखने को मिला। प्रियंका डेनिम जैकेट पर मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही प्रियंका ने चश्मा भी लगाया हुआ था।

मुंबई में प्रियंका काम के चलते आई हैं। वो यहां अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के लिए स्पेशल गाने की शूटिंग करेंगी।

मुंबई मिरर ने सोर्स के हवाले से लिखा- ''प्रीतम ने इस गाने को कम्पोज किया है, गुलजार ने इस गाने को लिखा है। इसकी शूटिंग 6 जून से शुरू हुई है और पांच दिनों तक इसकी शूटिंग चलेगी।''

यह भी देखें... बर्थडे स्पेशल: ब्लेक बेल्ट सम्मानित शिल्पा एक Kiss की वजह से फंस गई थीं विवादों में

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया। इस फोटोशूट के लिए प्रियंका चोली लैस हुई हैं। तस्वीरों में वो बिना ब्लाउज के साड़ी पहने नजर आईं।

इस तस्वीर के लिए प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल भी किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये इंडियन ट्रेडिशन के खिलाफ है। ड्रेस के डिजाइनर, तरुण ताहिलियानी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story