×

नहीं रही इस दुनिया में ये डांसर व एक्ट्रेस 'मिस शेफाली' के नाम से थी मशहूर

मिस शेफाली' के नाम से मशहूर जानी मानी नृत्यांगना एक्ट्रेस आरती दास का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया। वह 76 साल की थी। उनका निधन पश्चिम बंगाल में 24 परागना जिला के सोदेपुर स्थित उनके घर पर हुआ।

suman
Published on: 7 Feb 2020 5:59 AM GMT
नहीं रही इस दुनिया में ये डांसर व एक्ट्रेस मिस शेफाली के नाम से थी मशहूर
X

कोलकाता 'मिस शेफाली' के नाम से मशहूर जानी मानी नृत्यांगना एक्ट्रेस आरती दास का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया। वह 76 साल की थी। उनका निधन पश्चिम बंगाल में 24 परागना जिला के सोदेपुर स्थित उनके घर पर हुआ।

यह पढ़ें...कर्ज में है सरकार: एयर इंडिया का बकाया है करोड़ों रुपये, RTI में हुआ बड़ा खुलासा

क्वीन ऑफ कैबरे'

60-70 के दशक में 'क्वीन ऑफ कैबरे' अपने नृत्य के लिए खासी मशहूर थी। उनकी भतीजी एल्वीन शेफाली ने कहा, ‘‘ उनका गुरुवार सुबह छह बजे निधन हो गया। उनके सीने में दर्द था और बेचैनी हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ।’’ सूत्रों ने बताया कि आरती को पिछले कुछ समय से किडनी से जुड़ी समस्याएं थी।



उन्होंने सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे के साथ प्रतिद्वंदी और सीमाबद्ध जैसी फिल्मों में काम किया। वह फिल्म इंडस्ट्री में क्वीन ऑफ कैबरे के नाम से भी मशहूर थीं। आरती दास ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म चौरंगी से की थी। ये फिल्म साल 1968 में आई थी। इस फिल्म के बाद आरती दास ने अपने डांस और अभिनय से लाखों दिलों को जीता। फिल्मों के अलावा वह थियेटर का भी बड़ा नाम थीं। उन्होंने 'सम्राट ओ सुंदरी', 'साहिब बीबी और ग़ुलाम' और 'अश्लील' जैसे कई शानदार नाटक भी किए हैं।

यह पढ़ें...सेना की जेल से फरार हुआ ये खूंखार आतंकी, 132 स्कूली बच्चों की मौत का है गुनहगार

आरती दास की बायोग्राफी

साल 2015 में आरती दास की बायोग्राफी भी रिलीज हुई थी। उनकी बायोग्राफी का नाम संध्या रेटर शैफाली (Sandhya Rater Shefali )है। आरती दास के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, 'आरती दास जोकि मिस शेफाली के नाम से मशहूर थीं, उनका अचानक निधन हो गया है। वह सत्यजीत रे की दो फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके और उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।'

suman

suman

Next Story