×

कोरोना से जंग में राजकुमार राव ने इस तरह की मदद, फैंस बोले-सलाम, जानिए क्यों..

कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई स्टार्स आगे आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने पीएम केयर रिलीफ फंड में पैसा डोनेट करने के बाद से कई सारे लोग अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। जिससे जो बन पड़ रहा है वो उतनी मदद करने से पीछे नहीं हट रहा है। इस लिस्ट में नया नाम है एक्टर राजकुमार राव।

suman
Published on: 30 March 2020 4:27 AM GMT
कोरोना से जंग में राजकुमार राव ने इस तरह की मदद, फैंस बोले-सलाम, जानिए क्यों..
X

मुंबई : कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई स्टार्स आगे आ रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त देश बुरे हालातों से गुजर रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने देश को संभालने का बीड़ा उठाया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कपिल शर्मा, अक्षय कुमार, सलमान खान, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, रणदीप हुड्डा जैसे बड़े सितारे मदद का एलान कर चुके हैं। इस लिस्ट में नया नाम है एक्टर राजकुमार राव। सोशल मीडिया पर उनकी खूब प्रशंसा की जा रही है। इसके पीछे एक खास वजह भी है।

यह पढ़ें...‘कोरोना दान’ पर अमिताभ से पूछे गए सवाल, मिला ऐसा जवाब

स्त्री फेम ट्विटर के जरिए फंड डोनेशन की बात शेयर की। उन्होंने लिखा- ये समय है कोरोना वायरस के खिलाफ प्रशासन के साथ खड़े होकर इसका सामना करने का। मैंने अपनी तरफ से थोड़ा बहुत कर दिया है। मैंने पीएम रिलीफ फंड, सीएम रिलीफ फंड और जोमैटो फीडिंग को अपनी ओर से मदद की है ताकि जरूरतमंद परिवारों को जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें। आप भी जिस तरह बन पड़े मदद करें। हमारे नेशन को हमारी जरूरत है। जय हिंद।

राजकुमार राव की भी सराहना की जा रही है मगर उनकी सराहना करने की एक खास वजह है। दरअसल राजकुमार राव ने ये डिस्क्लोज नहीं किया है कि उन्होंने कितनी रकम दान की है। राव की इस बात से प्रशंसक काफी खुश हैं और इसे सबसे आदर्शपूर्ण तरीका करार दे रहे हैं।



यह पढ़ें...कोरोना वायरस: राहत राशि को लेकर ट्रोल हुए शाहरुख, समर्थन में उतरे फैन्स

एक शख्स ने लिखा- ये चैरिटी करने का सबसे सही उदाहरण है। इस चैरिटी के पीछे की मंशा लोगों की मदद करना ही है। अपनी पब्लिसिटी के लिए चैरिटी की रकम का जिक्र करना गलत है। हमें राजकुमार राव और उनके इस फैसले पर गर्व है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपने कितनी रकम दान की है इसकी जानकारी साझा ना कर के एक सराहनीय काम किया है।आपको मेरा सलाम।

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते कई सारे लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इस वजह से फिल्मीं जगत के सितारे अपनी तरफ से लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्टर अक्षय कुमार, सलमान खान, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और गीतकार जावेद अख्तर लोगों की मदद के लिए फंड दे चुके हैं।

suman

suman

Next Story