×

Rajpal Yadav Birthday: राजपाल यादव की Net Worth जान दंग रह जाएंगे आप, मेंटेन करते हैं रॉयल लाइफस्टाइल

Rajpal Yadav Birthday: आज यानी 16 मार्च 2023 को एक्टर राजपाल यादव अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज इस खास मौके पर आइए हम आपको एक्टर की टोटोल नेट वर्थ के बारे में बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 16 March 2023 11:29 PM GMT (Updated on: 16 March 2023 8:56 AM GMT)
Rajpal Yadav Birthday: राजपाल यादव की Net Worth जान दंग रह जाएंगे आप, मेंटेन करते हैं रॉयल लाइफस्टाइल
X
Rajpal Yadav Birthday (Image Credit: Instagram)

Rajpal Yadav Birthday: राजपाल यादव हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी कॉमिक टाइमिंग और अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजपाल यादव ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। एक्टर ने दूरदर्शन के टेलीविजन सीरियल 'मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

शानदार कॉमेडी से राजपाल यादव ने जीता सबका दिल

राजपल यादव ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है, लेकिन उन्हें 'हंगामा', 'रेस अंगेस्ट टाइम', 'चुप चुप के', 'गरम मसाला', 'फिर हेराफेरी', 'ढोल' जैसी फिल्मों में शानदार उनकी कॉमेडी के लिए पसंद किया जाता है। यही कारण है कि फिल्मी दुनिया में आज राजपाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में लंबे समय से एक्टिव रहने वाले राजपाल यादव ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है और यही कारण है कि वह आज एक रॉयल लाइफस्टाइल को मेंटेन करते हैं। तो आइए आज यानी 16 मार्च 2023 को राजपाल यादव के 52वां जन्मदिन पर हम आपको उनकी टोटल नेट वर्थ के बारे में बताते हैं।

राजपाल यादव की पत्नी और बच्चे

राजपाल यादव की टोटल नेट वर्थ जानने से पहले आइए हम आपको एक्टर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ जानकारी देते हैं। राजपाल यादव ने दो शादियां की हैं और उनकी तीन बेटियां हैं। राजपाल की पहली पत्नी का नाम करुणा था और दोनों की एक बेटी है। हालांकि, करुणा ने बेटी के जन्म के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद राजपाल यादव ने साल 2003 में राधा यादव का हाथ थामा था। राधा, राजपाल से 9 साल छोटी हैं और दोनों की पहली मुलाकात कनाडा में हुई थी। राधा की खूबसूरती किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। बता दें कि राधा और राजपाल की दो बेटियां भी हैं।

राजपाल यादव का आलीशान घर

राजपाल यादव एक आलीशान घर में राजाओं की तरह रहते हैं। वो कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। यही नहीं राजपाल यादव को महंगी और रॉयल गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास 'Honda Accord', 'BMW 5 Series' जैसी कई गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

राजपाल यादव टोटल नेट वर्थ

बता दें कि राजपाल यादव एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं और साथ ही फिल्म के प्रॉफिट में भी उनका हिस्सा रहता है। एक ऐड के लिए एक्टर 1 करोड़ रुपए वसूलते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, राजपाल यादव की कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और मूवीज है।

खैर, हम भी राजपाल यादव को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको हमारे द्वारा शेयर की गई ये जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें : )

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story