×

रियल लाइफ ऐसे दिखते हैं रामायण के कलाकारों के पार्टनर

लोगों के बीच आज भी रामायण की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। साथ ही इस सीरियल के कलाकारों को आज भी उतना ही प्यार दिया जाता है, जितना की उन्हें पहले दर्शकों से मिलता था।

Shreya
Published on: 11 April 2020 11:27 AM GMT
रियल लाइफ ऐसे दिखते हैं रामायण के कलाकारों के पार्टनर
X
रियल लाइफ ऐसे दिखते हैं रामायण के कलाकारों के पार्टनर

लखनऊ: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए देश को लॉकडाउन रखा गया है। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस बीच लोगों ने रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ का दोबारा प्रसारण करने की मांग की थी। लोगों की इस मांग ने इतनी तूल पकड़ी की बाद में दूरदर्शन ने लोगों की बात मानते हुए दोबारा से रामायण का प्रसारण शुरु कर दिया। रामायण शुरु होने के बाद इसे दर्शकों का इतना प्यार मिला कि इस सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में टॉप में जगह बना ली।

लोगों के बीच आज भी रामायण की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। साथ ही इस सीरियल के कलाकारों को आज भी उतना ही प्यार दिया जाता है, जितना की उन्हें पहले दर्शकों से मिलता था। इन कलाकारों ने न केवल रामायण के किरदारों को एक पहचान दी, बल्कि इतने अच्छे से अपने किरदारों को निभाया कि वो उन्हें हमेशा के लिए अमर बना दिया। तो ऐसे में आज हम आपको इस एक्टर्स के रियल लाइफ पार्टनर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों।

यह भी पढ़ें: सरकार दे रही अब ये तोहफा, PM Cares में दान देने वालों की बल्ले-बल्ले

अरुण गोविल

रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम का किरादार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल को आज भी लोगों का बखूबी प्यार मिलता है। उनमें आज भी कई लोग भगवान राम की छवि को देखते हैं। उसका एक बड़ा कारण है कि उन्होंने अपने किरदार को बहुत ही खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा था। अगर इनके रियल लाइफ पार्टनर की बात की जाए तो अरुण गोविल की पत्नी का नाम श्रीलेखा गोविल है। जो दिखने वाकई बेहद खूबसूरत हैं।

सुनील लहरी

रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम सुनील लहरी है। लोगों के बीच में आज भी उनकी लोकप्रियता पहले जैसी ही है। इन्होंने एक अच्छे भाई और देवर की भूमिका को बहुत अच्छे से पर्दे पर उतारा था। जिसके चलते आज भी लोग उनको याद करते हैं। अगर इनकी रियल लाइफ वाइफ की बात की जाए तो इनकी पत्नी का नाम राधा सैन है।

यह भी पढ़ें: News Track ने की राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला से Exclusive बातचीत

दीपिका चिखलिया

सीरियल रामायण में माता सीता का किरदान निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी लोग माता सीता के रुप में देखते हैं। सभी उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने भी माता सीता का किरदार बहुत अच्छे से निभाया था। दीपिका चिखलिया के रियल लाइफ पति का नाम हेमंत टोपीवाला है।

अरविंद त्रिवेदी

सीरियल रामायण में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया। कहा जाता है कि वो किसी और किरदार के लिए ऑडिशन देने आए थे, लेकिन उन्हें रावण का रोल दे दिया गया। बाद में उन्होंने इस किरदार में अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी। उनके रियल लाइफ पार्टनर का नाम नीलिमा त्रिवेदी है, जिनसे उन्होंने 1991 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के लॉकडाउन के फैसले पर सीएम केजरीवाल ने कही ये बड़ी बात

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story