×

KBC की पहली करोड़पति: 20 साल से कर रही थी तैयारी, ऐसी है नाजिया की कहानी

झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली नाजिया नसीम कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं। ऐसा कर उन्होंने अपने मां-बाप का ख्वाब पूरा कर दिया है। 

Shreya
Published on: 6 Nov 2020 6:07 AM GMT
KBC की पहली करोड़पति: 20 साल से कर रही थी तैयारी, ऐसी है नाजिया की कहानी
X
नाजिया नसीम बनी KBC 12 की पहली करोड़पति

रांची: कहते हैं कि अगर आप सच्चे दिल से कोई चीज चाहे तो वो आपको जरुर हासिल होती है। बस आपको इसके लिए मेहनत करने की जरुरत होती है। ऐसा ही कुछ हुआ झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली नाजिया नसीम के साथ। दरअसल, नाजिया कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की पहली करोड़पति विनर बन गई हैं।

रॉयल एनफील्ड की ग्रुप मैनेजर हैं नाजिया

KBC 12 की विजेता नाजिया नसीम फिलहाल दिल्ली में बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड की ग्रुप मैनेजर हैं। वहीं इससे पहले नाजिया एयरटेल, बैंक ऑफ अमेरिका जैसी कंपनियों में काम कर चुकी हैं। वहीं उनकी पति की बात की जाए तो शकील की खुद की विज्ञापन कंपनी है। नाजिया और शकील का एक दस साल का बेटा भी है। जिसका नाम दनयाल है।

यह भी पढ़ें: अर्नब गोस्वामी को बेल मिलेगी या फिर जेल? बॉम्बे हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

पिता रिटायर्ड अधिकारी और मां चलाती हैं बुटिक

बता दें कि रांची के डोरंडा की रहने वाली नाजिया नसीम के पिता मोहम्मद नसीमुद्दीन सेल से रिटायर्ड अधिकारी हैं, जबकि मां एक बुटिक चलाती हैं। नाजिया ने केबीसी के 12वें सीजन की पहली करोड़पति बनकर पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। नाजिया का स्कूलिंग रांची से ही हुई है। सेंट जैवियर्स कॉलेज से ग्रैजुएशन के बाद नाजिया ने दिल्ली में आईआईएमसी से एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई की है।



मां बढ़ाती थीं हिम्मत

नाजिया बताती हैं कि उनकी मां उनकी हिम्मत बढ़ाती थीं और कहती कि तू एक दिन जरूर हॉट शीट पर बैठेगी। नाजिया की मां को लगता था कि नाजिया जितना पढ़ती हैं और जितनी तरह की चीजें पढ़ती हैं, उन्हें केबीसी के हॉट सीट पर होना चाहिए। नाजिया ने साल 2000 से लगातार कोशिश की और आखिरकार 20 साल बाद वो ना सिर्फ केबीसी के हॉट सीट पर पहुंची, बल्कि इस सीजन की पहली करोड़पति भी बनी।

यह भी पढ़ें: सीमा पर तनाव: चीन के साथ आज फिर बातचीत, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

KBC के लिए क्या थी नाजिया की तैयारी?

20 साल की कोशिश के बाद 2020 में केबीसी पहुंचकर नाजिया ने अपनी मां के ख्वाब को पूरा किया है। 11 नवंबर की रात 9 बजे इस शो का प्रसारण होगा। नाजिया का कहना है कि KBC ना केवल आपके जनरल नोलेज बल्कि आपके आत्मविश्वास की भी परीक्षा लेता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस शो में आने के लिए कोई खास तैयारी नहीं की थी। पत्र-पत्रिकाएं पढ़ना, रेडियो और टीवी पर जरूरी प्रोग्राम देखना उनकी बचपन की आदत रही है।

यह भी पढ़ें: पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले: सरकार ने दिया दिवाली तोहफा, हुआ ये बड़ा ऐलान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story