×

तो मिलिए असली कबीर सिंह से, आप भी मिलकर रो देंगे

अर्जुन रेड्डी फेम विजय देवरकोंडा की अभी कुछ दिन पहले ही रिलीज मूवी डियर कॉमरेड पर जश्न मना रहें हैं। विजय की इस मूवी को भारत कम्मा ने डायरेक्ट किया है। मूवी में विजय के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

Vidushi Mishra
Published on: 30 July 2019 1:54 PM GMT
तो मिलिए असली कबीर सिंह से, आप भी मिलकर रो देंगे
X
तो मिलिए असली कबीर सिंह से, आप भी मिलकर रो देंगे

मुम्बई : अर्जुन रेड्डी फेम विजय देवरकोंडा की अभी कुछ दिन पहले ही रिलीज मूवी डियर कॉमरेड पर जश्न मना रहें हैं। विजय की इस मूवी को भारत कम्मा ने डायरेक्ट किया है। मूवी में विजय के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। तेलगु स्टार विजय की मेहनत का सबूत इनको मिली कामयाबी है। इनकी मेहनत से आज विजय को बड़े-बड़े स्टार जानते हैं। इनकी अर्जुन रेड्डी मूवी दर्शकों को इतनी अच्छी लगी कि अब इन्हे विजय नहीं बल्कि अर्जुन के नाम से ही जाना जाता है।

यह भी देखें... इन स्टार्स को देख यकीन होता है कोई बदसूरत नहीं होता बल्कि गरीब होता है

विजय के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। अपनी मूवी के प्रमोशन के लिए विजय चेन्नई, विशाखापत्तनम, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि गए थे।

फैन्स का प्यार

इसी प्रमोशन से जुड़ा एक वाक्या हम आपको बताने जा रहेें हैं, विजय की एक क्रेजी फैन उनके पैरों पर कूद गयी और वहीं एक फीमेल फैन अपने पसंदीदा स्टार को देखकर खूब जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगी। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विजय ने फैंस से बातें कीं और शांत रहने के लिए कहा और जब वो रोने लगती है तो विजय ने अपनी इस फैन को गले लगते हुए चुप कराने की कोशिश करते है। विजय के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

यह भी देखें... जानिए बॉलीवुड के 7 यंग एक्टर्स की फीस, नंबर 1 की है सबसे भैरंट

बात करें अगर डियर कॉमरेड की, तो मूवी के हिट होने से पहले ही इसके रीमेक राइट्स करण जौहर ने खरीद लिए थे। मूवी निर्माता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक औपचारिक घोषणा करके रीमेक की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, करण जौहर ने फिल्म के राइट्स के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि दी है, जो दक्षिण भारतीय फिल्म के राइट्स के लिए दी गई सबसे बड़ी रकम है।

यह भी देखें... सुपर सिंगर गुरु रंधावा पर यहां हुआ जानलेवा हमला, एडमिट

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story