×

रिया का आगरा कनेक्शन: यहां प्लान किया था भविष्य, देखें थे ये सपने

सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई अब तक रिया के साथ-साथ उनके पिता और भाई को भी पूछताछ कर चुकी है।इधर रिया की आगरा के स्कूल की फोटो वायरल हो रही है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Aug 2020 3:04 PM GMT
रिया का आगरा कनेक्शन: यहां प्लान किया था भविष्य, देखें थे ये सपने
X
सुशांत की मौत के बाद लोग रिया चक्रवर्ती के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। सीबीआई अब तक रिया के साथ-साथ उनके पिता और भाई को भी पूछताछ कर चुकी है।

आगरा: फिल्मों के बिना सुर्खियों में बनी रहने वाली रिया सुशांत की मौत के बाद से लगातार चर्चा में है। हर दिना में आज पूरा देश जानने लगा है । सुशांत की मौत के बाद लोग रिया चक्रवर्ती के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं।

यह पढ़ें....बनारस में मचा हड़कंप: अमेरिकी महिला की मौत, भारत आने की थी ख़ास वजह

आगरा और रिया

सीबीआई की जांच चल रही है और रिया पर जो आरोप हैं वो सही हैं या नहीं ये तो सीबीआई जांच के बाद साफ हो पाएगा लेकिन क्या जानते हैं कि मुंबई से पहले रिया का आगरा से भी एक कनेक्शन है। बता दें रिया चक्रवर्ती ने तो आगरा में पढ़ाई भी की है। रिया ने आगरा के सेंट क्लेयर्स स्कूल से अपनी पढ़ाई की है।

rhea chakarborty agra सोशल मीडिया फोटो

स्कूलिंग आगरा से

आगरा के इस स्कूल में 2003 से 2005 के बीच में रिया ने अपनी स्कूलिंग की है। रिया चक्रवर्ती के पिता आर्मी में डाक्टर थे। साल 2003 में उनकी पोस्टिंग आगरा में हुई थी। उस समय रिया की उम्र लगभग 13-14 साल रही होगी। रिया और उनके भाई शौविक ने इस स्कूल में दो साल साल पढ़ाई की। इस बात की पुष्टि उनके पड़ोसी और स्कूल के शिक्षक ने किया हैं।

यह पढ़ें....NEET-JEE पर छिड़ा सियासी संग्राम, विपक्ष को जवाब देने उतरे भाजपाई सीएम

rhea chakarborty agra सोशल मीडिया फोटो

पड़ोसी ने दिया ये बयान

रिया के पिता के पड़ोसी रहे सेना से रिटायर कर्नल जीएम खान ने बताया हैं रिया उनकी बेटी शाजिया की दोस्त थी। दोनों अक्सर शाम में एक साथ खेलती थी। रिया शाजिया के जन्मदिन पर आई थी। रिया को डांस और म्यूजिक का काफी शौक है। साथ ही लेटेस्ट फैशन का पूरा ध्यान रखती थीं।

फिलहाल सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई अब तक रिया के साथ-साथ उनके पिता और भाई को भी पूछताछ कर चुकी है। सुशांत के परिवार ने रिया पर एफआइआर दर्ज कराया किया था। अब लोगों को सच्चाई का इंतजार है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story