×

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत के बाद रिया को फिर हुआ प्यार, करने जा रही शादी

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद अब रिया चक्रवर्ती को एक बार फिर प्यार मिल गया है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस किसे डेट कर रही हैं।

Ruchi Jha
Published on: 30 Aug 2023 7:41 AM GMT
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत के बाद रिया को फिर हुआ प्यार, करने जा रही शादी
X
Rhea Chakraborty (Image Credit: Instagram)

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया काफी सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन सुशांत की मौत के बाद रिया को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें जेल भी हुई थी, लेकिन अब रिया अपना लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और उनके जीवन में नया प्यार भी आ गया है। आइए आपको बताते हैं वो कौन है?

किसे डेट कर रही हैं रिया चक्रवर्ती?

दरअसल, जेल से आने के कुछ समय तक रिया इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं। हालांकि, कुछ समय पहले ही उन्होंने फिर से वापसी की है और अपनी प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ दोनों पर ध्यान दे रही हैं। जी हां...खबरों की मानें तो रिया की लाइफ में एक बार फिर से प्यार लौट आया है। रिया एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं, जिसका नाम निखिल कामत है। निखिल 'जेरोधा' कंपनी के फांउडर हैं। ये एक फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है, जो लोगों को शेयर मार्केट में शेयर और म्युचुअल फंड्स में लेन-देन के लिए प्लेटफॉर्म देती है। हालांकि, इससे पहले रिया विराट कोहली के मैनेजर बंटी सजदेह को भी डेट कर चुकी हैं। बंटी सजदेह सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई हैं, लेकिन दोनों का किसी कारण से ब्रेकअप हो गया था।

मानुषी छिल्लर के एक्स बॉयफ्रेंड हैं निखिल

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती को डेट करने से पहले निखिल मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को डेट कर चुके हैं। खबरों की मानें, तो दोनों साथ में घूमने भी गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, एक साल डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन इस ब्रेकअप का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

रिया पर लगा था सुशांत की मौत का इल्जाम

बता दें कि रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया था और सुशांत की जान रिया की वजह से गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज सामने आए थे, जिसके बाद लोग भी रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार मानने लगे थे। रिया को जेल भी हुई थी। हालांकि, बाद में सबूत ना मिलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया था। वहीं, उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रिया इन दिनों रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में नजर आ रही हैं। वह शो में गैंग लीडर बनी नजर आ रही हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story