×

पापा ऋषि कपूर को रोज मिस करती हैं बेटी रिद्धिमा, प्यार को ऐसे किया बयां

रिद्धिमा रोज सोशल मीडिया पर अपने पापा ऋषि कपूर से जुड़ी यादों को याद करती हैं और उन्हें मिस करते हुए रोज उनकी फोटोज पोस्ट करती हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 16 May 2020 6:38 AM GMT
पापा ऋषि कपूर को रोज मिस करती हैं बेटी रिद्धिमा, प्यार को ऐसे किया बयां
X

एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। पहले अभिनेता इरफान खान का जाना फिर उनके सदमे से उबर भी नहीं पाए कि कपूर खानदान की जान बॉलीवुड के दिग्गज ऋषि कपूर का इस दुनिया को अलविदा कहना जैसे बॉलीवुड पर दुखों का पहाड़ एक साथ ही टूट पड़ा। दोनों दिग्गजों का निधन कोरोना वायरस के चलते देश में लागू लॉकडाउन के बीच हुआ। जिसके चलते अपने इन चहेते कलाकारों के अंतिम दर्शन करने और उन्हें अंतिम विदाई देने भी उनकई चाहने वाले नहीं पहुंच पाए। ऋषि कपूर की तो बेटी रिद्धिमा तक अपने पापा को आखिरी बार देख भी नहीं पाइन। जिसका मलाल शायद रिद्धिमा को हमेशा रहेगा। तभी रिद्धिमा अब अपने मां-पापा की पुरानी यादों को याद कर रही हैं।

पापा को रोज याद करती हैं रिद्धिमा

वो कहा जाता है न कि बेटियां पापा की परी होती हैं। सच ही है। बेटियां अपने पिता के अपनी मां से भी ज्यादा करीब होती हैं। और ऐसे में आप सोचिये कि कोई बेटी अपने पिता को इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ के जाने पर अंतिम बार देख भी न पाए तो उस बेटी पर क्या गुजरेगी।

ये भी पढ़ें- सोते बच्चे के साथ सूटकेस खींचने पर मानवाधिकार आयोग ने लिया बड़ा एक्शन

यही हुआ है बॉलीवुड दिग्गज ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा के साथ। रिद्धिमा अपने पापा को अंतिम बार नहीं देख सकीं। अब वो पुरानी यादों को याद करके अपने पिता को याद कर रही हैं। यही वजह है कि रिद्धिमा रोज सोशल मीडिया पर अपने पापा ऋषि कपूर से जुड़ी यादों को याद करती हैं और उन्हें मिस करते हुए रोज उनकी फोटोज पोस्ट करती हैं।

रिद्धिमा ने शेयर की पुरानी तस्वीरें

रिद्धिमा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने मम्मी पापा की तस्वीरें शेयर कर रहीं हैं। रिद्धिमा ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। जो नीतू और ऋषि की एक मोनोक्रोम फोटो हैं। वैसे भी ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। इन दोनों की तस्वीरको शेयार करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, लव।

ये भी पढ़ें- औरैया हादसा: BSP सुप्रीमो मायावती का फूटा गुस्सा, अफसरों पर कार्रवाई की मांग

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत का पानी: तैयारी पूरी, ये है देश की प्लानिंग

वहीं रिद्धिमा ने एक और फोटो शेयर की है जो अकेले नीतू सिंह की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, गजब की खूबसूरती। नीतू सिंह की ये तस्वीर काफी पुरानी है। फिलहाल इन तस्वीरों से एक बात तो साफ जाहिर है कि रिद्धिमा अपने पिता को रिज याद कर रहीं हैं। और उन्हें अब अपनी लाईफ में मिस कर रहीं हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story