×

रणबीर कपूर परेशान, फिर बिगड़ी पापा ऋषि की तबियत,अस्पताल में कराया भर्ती

एक्टर ऋषि कपूर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले ही ऋषि न्‍यूयार्क से कैंसर का इलाज करा कर भारत वापस लौटे हैं।हाल ही में वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे थे। जहां शूट के दौरान एक बार फिर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

suman
Published on: 7 Feb 2020 6:20 AM GMT
रणबीर कपूर परेशान, फिर बिगड़ी पापा ऋषि की तबियत,अस्पताल में कराया भर्ती
X

मुंबई एक्टर ऋषि कपूर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले ही ऋषि न्‍यूयार्क से कैंसर का इलाज करा कर भारत वापस लौटे हैं।हाल ही में वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे थे। जहां शूट के दौरान एक बार फिर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह पढ़ें...नहीं रही इस दुनिया में ये डांसर व एक्ट्रेस ‘मिस शेफाली’ के नाम से थी मशहूर



इलाज के बाद उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। हॉस्पिटल से आने के बाद ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया में अपने ठीक होने की जानकारी भी दी थी।एक बार फिर खबर है कि अरमान जैन की मेहंदी सेरेमनी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफॉर्म करने वाले थे लेकिन अचानक ऋषि कपूर की तबीयत खराब हुई और दिल्ली के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराना पड़ा है। ऋषि कपूर को साउथ मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि कपूर के एक करीबी ने बतया कि, वायरल फीवर होने के चलते इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। आलिया भट्ट समेत पूरी कपूर फैमिली ऋषि कपूर के साथ है।

यह पढ़ें...बॉक्स ऑफिस पर आज भिड़ेंगी ये तीन फिल्में, जानिए कौन मारेगी बाजी

बताते चलें कि ऋषि कपूर जल्द ही फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए ऋषि कपूर एक बार फिर लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।फिल्म का डायरेक्शन हितेश भाटिया कर रहे हैं। ये फिल्म 2020 में ही रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है।

suman

suman

Next Story